Pani Wala Kulcha Recipe: दिल्ली की गलियों का फेमस छोले-कुलचे सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट लगते हैं. दिल्ली के लोगों के लिए ब्रेकफास्ट में छोले-कुलचे या मटर कुलचे पहली पसंद है. मगर इन कुलचों का घर वो स्वाद नहीं आ पाता है और घर पर इसे बनाने के लिए ओवन या तंदूर भी नहीं होता है. मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आराम से अब तवे पर ही इसे बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में खस्ता कुलचा बना पाएंगे.
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कुलचा बनाने के लिए एक खास तरीका बताया है, जिसमें कुलचे को पहले पानी की भाप से पकाया जाता है और फिर घी लगाकर सीधे आंच पर सेंका जाता है. इस तरीके से तैयार कुलचा बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है. इसमें आलू और पनीर की स्वादिष्ट स्टफिंग डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए आपको इसे बनाने का रेसिपी बताते हैं.
पानी वाला कुलचा बनाने के लिए सामग्री
आटा गूंथने के लिए
स्टफिंग के लिए
कैसे बनाएं पानी वाला कुलचा?
पानी से ऐसे पकाएं कुलचा
अब तवा गर्म करें और उस पर करीब ¼ कप पानी डालें. तुरंत कुलचा तवे पर रखें और ढक्कन से ढक दें. पानी की भाप से कुलचा फूलने लगेगा और अंदर से अच्छी तरह पक जाएगा.
जब नीचे की सतह सुनहरी होने लगे तो कुलचे को पलट दें. दूसरी तरफ भी गोल्डन होने तक पकाएं. इसके बाद कुलचे को तवे से निकालें, ऊपर से देसी घी लगाएं और करीब 30 से 35 सेकंड तक सीधे गैस की आंच पर सेंकें. इससे कुलचा बाहर से खस्ता हो जाएगा.
इस तरीके से करें सर्व
गरमागरम पानी वाला कुलचा मक्खन, दही, अचार या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें. यह तरीका खास तौर पर तब काम आता है जब घर पर तंदूर या ओवन मौजूद ना हो.