scorecardresearch
 

Dreams Astrology: सपने में खुद की शादी देखना शुभ या अशुभ, क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dreams Astrology: क्या आपने कभी सपना देखा है कि आपकी खुद की शादी हो रही है और नींद खुलते ही मन में सवाल उठता है क्या ये सिर्फ सपना था या कोई संकेत ? ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अपनी शादी देखना हमेशा सीधा मतलब नहीं देता. यह सपना कभी नई शुरुआत, जीवन में बदलाव और खुशियों का संकेत होता है तो कभी यह मन के डर, चिंता या किसी बड़े फैसले की ओर इशारा करता है.

Advertisement
X
ये सपना होता है बहुत शुभ (Photo: ITG)
ये सपना होता है बहुत शुभ (Photo: ITG)

Dreams Astrology: कहा जाता है कि सपनों पर किसी का बस नहीं होता है. नींद में हम एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि सपनों का कोई मतलब नहीं होता, लेकिन सच यह है कि हर सपना अपने साथ कोई न कोई संकेत जरूर लेकर आता है. आज हम बात करेंगे ऐसे ही एक खास सपने के बारे में यानी सपने में शादी देखना. यह सपना सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके कई गहरे और अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं. तो आइए पंडित श्रीपति त्रिपाठी जी से जानते हैं. 

- अगर कोई लड़की सपने में अपने प्रेमी को किसी दूसरी लड़की से शादी करते हुए देखती है, तो इसे शुभ माना जाता है. इसका संकेत होता है कि उसका विवाह जल्द हो सकता है, हालांकि यह जरूरी नहीं कि शादी उसी व्यक्ति से हो.

- यदि कोई महिला खुद को शादी के जोड़े में देखती है, तो यह बहुत अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि उसकी कोई बड़ी इच्छा जल्द पूरी होने वाली है या जिस काम में वह मेहनत कर रही है, उसमें सफलता मिल सकती है.

- वहीं, अगर सपने में दुल्हन को रोते हुए या विदाई के समय देखा जाए, तो यह अशुभ संकेत होता है. इसका मतलब हो सकता है कि आपके चल रहे काम में नुकसान या परेशानी आ सकती है. ऐसे में आपको अपने फैसलों पर दोबारा सोचने की जरूरत है.

Advertisement

- अगर सपने में दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेते हुए देखा जाए, तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है. यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं या किसी प्रतियोगिता में असफलता मिल सकती है.

- सपने में शादी से जुड़ी चीजें जैसे सिंदूर, मंगलसूत्र या अंगूठी दिखना भी सावधान करने वाला संकेत होता है. इसका मतलब हो सकता है कि कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश रच रहा है या आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है.

- यदि आप सपने में बारात देखते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता. यह किसी बीमारी या परिवार में किसी सदस्य की परेशानी का संकेत हो सकता है.

- सपने में खुद को दूल्हा बनते देखना भी अशुभ माना गया है. खासकर यदि आप पहले से शादीशुदा हैं और अपनी दोबारा शादी का सपना देखते हैं, तो यह दांपत्य जीवन में तनाव और विवाद का संकेत हो सकता है.

अन्य सपने

वहीं कुछ सपने बहुत शुभ भी होते हैं. जैसे अगर आप सपने में नीलकंठ या सारस पक्षी देखते हैं, तो यह सुंदर जीवनसाथी मिलने का संकेत माना जाता है. इसके अलावा, सपने में जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण या अंतरंग क्षण देखना भी शुभ माना जाता है. यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियों के आने का संकेत देता है. इसलिए, अगली बार जब आपको कोई सपना आए, तो उसे नजरअंदाज न करें. हो सकता है वह आपको आपके भविष्य के बारे में कोई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement