scorecardresearch
 

3000 श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत, राम मंदिर में बने AC वेटिंग रूम

इन AC वेटिंग रूम में और भी कई तरह की सुविधाएं होंगी. यहां बड़ी LED स्क्रीन पर रामलला के लाइव दर्शन और भजन देखने की भी सुविधा मिलेगी. AC और पंखों के अलावा, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, लॉकर सुविधा और स्वच्छ वातावरण भी श्रद्धालुओं की यात्रा आनंदमयी बनाएंगे.

Advertisement
X
वेटिंग रूम की 400 फीट लंबी दीवारों पर हाथ से बनी मधुबनी पेंटिंग्स श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती हैं.. (Photo: PTI)
वेटिंग रूम की 400 फीट लंबी दीवारों पर हाथ से बनी मधुबनी पेंटिंग्स श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती हैं.. (Photo: PTI)

भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच भगवान राम की नगरी अयोध्या से श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस AC वेटिंग रूम का लाभ मिलेगा. मंदिर ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि पथ पर दो नए AC वेटिंग रूम तैयार किए गए हैं, जहां एकसाथ करीब 3000 श्रद्धालु आराम से बैठ सकेंगे. ये वेटिंग रूम तेज धूप, लू और बारिश हर मौसम में श्रद्धालुओं को राहत देंगे.

इन AC वेटिंग रूम में और भी कई तरह की सुविधाएं होंगी. यहां बड़ी LED स्क्रीन पर रामलला के लाइव दर्शन और भजन देखने की भी सुविधा मिलेगी. AC और पंखों के अलावा, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, लॉकर सुविधा और स्वच्छ वातावरण भी श्रद्धालुओं की यात्रा आनंदमयी बनाएंगे.

भगवान राम के जीवन पर पेटिंग्स
वेटिंग रूम की 400 फीट लंबी दीवारों पर हाथ से बनी मधुबनी पेंटिंग्स श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती हैं. यहां भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की कथा को 22 पैनलों पर रामायण के प्रमुख प्रसंगों के साथ चित्रण किया गया है. इन कलाकृतियों को मिथिला की 15 महिला कलाकारों ने 2 महीने में तैयार किया है. इन पेंटिंग्स में राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनवास, हनुमान मिलन, लंका दहन, रावण वध और राम राज्याभिषेक जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है. प्राकृतिक रंगों हल्दी, काजल, गेरू और नील से बनी ये पेंटिंग्स 700 साल पुरानी मिथिला परंपरा को जीवंत करती हैं.

Advertisement

मंदिर के मीडिया प्रबंधक शरद शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य हर श्रद्धालु को बेहतर सुविधा देना है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया, पानी और आराम की पूरी व्यवस्था की गई है. ताकि कोई भी भक्त असुविधा महसूस न करे. श्री राम जन्मभूमि मंदिर अब सिर्फ श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत का भी अद्भुत संगम बनता जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement