scorecardresearch
 

Panchak Yog 2026: 5 जून से बदल जाएगी इन राशियों की लाइफ! मंगल-गुरु का पंचांक योग देगा बड़ा फायदा

Panchak Yog 2026: 5 जून 2026 को मंगल और गुरु के संयोग से पंचांक योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. जानें इसका समय, प्रभाव और किन राशियों को मिलेगा करियर, धन और रिश्तों में फायदा.

Advertisement
X
पंचक योग (Photo: Pixabay)
पंचक योग (Photo: Pixabay)

Panchak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में पंचांक योग को एक महत्वपूर्ण ग्रह योग माना जाता है. यह योग तब बनता है, जब दो ग्रहों के बीच करीब 72 डिग्री का कोण बनता है. यह संयोग किसी भी दो ग्रहों के बीच हो सकता है और आमतौर पर इसे सकारात्मक परिणाम देने वाला योग माना जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार 5 जून 2026 को मंगल और गुरु के बीच 72 डिग्री का कोण बनेगा, जिससे पंचांक योग का निर्माण होगा. इस योग का प्रभाव सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर आगे तक महसूस किया जा सकता है. जून 2026 में मंगल और गुरु के बीच बनने वाला यह खास योग कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत लेकर आ सकता है. खासकर करियर, धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं इस योग के बनने का समय और किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय राहत भरा हो सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. तनाव कम होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. आमदनी बढ़ सकती है. सेहत भी सामान्य बनी रहेगी, जिससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग अच्छा प्रभाव डाल सकता है. आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सम्मान बढ़ेगा. सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको आर्थिक नुकसान से बचा सकते हैं. प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त करने का रहेगा. आपकी बातों का असर कार्यक्षेत्र में दिखेगा. आपकी छवि मजबूत होगी. इस दौरान आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में काम आएगा. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह योग नए अवसर लेकर आ सकता है. खासकर युवाओं को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा. व्यापार करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है और अचानक लिए गए फैसले भी लाभ दे सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. साथ ही रिश्तों में चल रही उलझनें धीरे-धीरे दूर होंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement