scorecardresearch
 

Navpancham Yog 2026: सूर्य-शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम दृष्टि योग, 4 राशियों को धन लाभ और बंपर तरक्की!

Navpancham Yog 2026: सूर्य और शनि के अद्भुत नवपंचम दृष्टि योग से सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते. जानिए इस शुभ योग का अर्थ, करियर, धन लाभ और व्यापार पर पड़ने वाला विशेष प्रभाव.

Advertisement
X
 ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद फलदायी और सकारात्मक माना जाता है, जिससे जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.  
 ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद फलदायी और सकारात्मक माना जाता है, जिससे जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.  

Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल, युति और उनके आपसी संबंधों का विशेष महत्व होता है.  जब भी कोई दो ग्रह एक-दूसरे से विशेष स्थिति में होते हैं, तो कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है. इसी क्रम में ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि की स्थिति से अत्यंत प्रभावशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण 1 अगस्त को होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद फलदायी और सकारात्मक माना जाता है, जिससे जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.  

नवपंचम राजयोग क्या होता है?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली में कोई भी दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव (त्रिकोण भाव) में स्थित होते हैं, तब नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है. नवम का अर्थ नौवां भाव (भाग्य और धर्म का स्थान) और पंचम का अर्थ पांचवां भाव (बुद्धि, संतान और पूर्वपुण्य का स्थान) होता है.  जब दो ग्रह एक-दूसरे से त्रिकोण यानी 120 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तो उनके बीच यह संबंध बनता है. इसे ग्रहों की युति से भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसमें ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा का आदान-प्रदान करते हैं. 

इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा नवपंचम योग
सिंह राशि: सूर्य इस राशि के स्वामी हैं, ऐसे में नवपंचम राजयोग सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार परिणाम लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी . बिजनेस में बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. 

Advertisement

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मोर्चे पर ढेरों खुशियां लेकर आ रहा है.  लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. बिजनेस पार्टनरशिप में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है. इसके अलावा, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.

मकर राशि: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं, और सूर्य के साथ इनका यह संबंध मकर राशि वालों के लिए धन और करियर में भारी तरक्की के योग बनाएगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.  पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.  आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से आप कठिन फैसले भी आसानी से ले पाएंगे. जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा.

विशेष सावधानी और उपाय
यद्यपि यह योग इन चारों प्रमुख राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, फिर भी इसके पूर्ण और शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें.  शनिवार के दिन जरूरतमंदों की मदद करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement