मेष राशि: बढ़ेगा प्रभाव और मिलेगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए कार्य और व्यापार में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं. आपकी योग्यता और कार्यकुशलता लोगों को प्रभावित करेगी. करियर में प्रभाव बढ़ेगा और प्रतिष्ठा मजबूत होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे. व्यावसायिक मामलों में संपर्क और संवाद का लाभ मिलेगा. संकोच कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 5, 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें, सूखे मेवे और मिश्री का वितरण करें तथा बड़ों का सम्मान बढ़ाएं.
वृष राशि: सफलता की राह होगी आसान
वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते हैं. वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. उद्योग और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. रचनात्मकता बढ़ेगी और लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे. मनोरंजक यात्रा के योग भी बन सकते हैं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4, 5, 6, 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं.
मिथुन राशि: भाग्य का मिलेगा साथ
मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्य सहयोगी रहेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और नए अवसर सामने आएंगे. कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी. अनुभवियों की सलाह लाभ पहुंचाएगी. सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 4, 5
आज का उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें, ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें और तीर्थ या धार्मिक कार्यों से जुड़ें.
कर्क राशि: धैर्य से मिलेगा लाभ
कर्क राशि वालों को महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचने की जरूरत है. योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएं. परिवार का सहयोग मिलेगा और साझा कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में निरंतरता बनाए रखने से लाभ होगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 4, 5
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ‘ॐ सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः’ मंत्र का जाप करें.
सिंह राशि: साझेदारी में सफलता
सिंह राशि के जातकों के लिए साझेदारी और टीमवर्क लाभदायक रहेगा. करियर और व्यापार में बड़े फैसले लेने का अवसर मिलेगा. योग्य लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 4, 5, 7, 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सहयोग की भावना बनाए रखें.
कन्या राशि: सावधानी से करें काम
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना होगा. विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. मेहनत और अनुशासन से कार्य पूरे होंगे. लंबित कार्यों को टालने से बचें.
शुभ रंग: अंजीर के समान
शुभ अंक: 1, 4, 5
आज का उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और कार्यों में निरंतरता बनाए रखें.
तुला राशि: अवसरों का मिलेगा लाभ
तुला राशि के जातकों को मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा. भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे. नए अवसरों का लाभ उठाने में सफल होंगे. जीवनशैली में सुधार आएगा और यात्रा के योग बनेंगे.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आत्मविश्वास बनाए रखें.
वृश्चिक राशि: परिवार देगा खुशियां
वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार और रिश्तों से जुड़ी खुशियां मिलने के संकेत हैं. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कामकाज में धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 1, 5, 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और हर कार्य में पहल बनाए रखें.
धनु राशि: संवाद से बनेगा काम
धनु राशि के जातकों के लिए संपर्क और संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. व्यापारिक मामलों में तेजी आएगी. भाईचारे और रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी. महत्वपूर्ण मामलों में गति देखने को मिलेगी.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1, 3, 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और लोगों से संवाद बनाए रखें.
मकर राशि: लाभ और उत्सव के योग
मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. घर में किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा बन सकती है. पैतृक मामलों में सुधार होगा और संग्रह व संरक्षण की भावना बढ़ेगी.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4, 5, 7, 9
आज का उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और नए विचारों को अपनाएं.
कुंभ राशि: रचनात्मकता दिलाएगी सफलता
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में इच्छित परिणाम मिलने की संभावना है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. परिवार और प्रियजनों के लिए कुछ विशेष करने का अवसर मिलेगा.
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 4, 5, 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें.
मीन राशि: खर्चों पर रखें नियंत्रण
मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. खर्च और निवेश पर नियंत्रण बनाए रखें. करियर और व्यापार में प्रभाव बना रहेगा, लेकिन कुछ कार्य लंबित रह सकते हैं. विदेश से जुड़े मामलों में अवसर मिल सकते हैं.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 3, 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें, सूखे मेवों का दान करें और किसी भी प्रकार के धोखे से बचें.