scorecardresearch
 

Kal ka Rashifal 19 जुलाई 2026: कुंभ राशि वाले कल लेन-देन और निवेश में सतर्क रहें, जानें अपनी राशि का हाल

Kal ka Rashifal 19 जुलाई 2026, Horoscope Tomorrow: कुंभ राशि वालों को धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. लेनदेन और निवेश में सावधानी रखें. कानूनी मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. खानपान का ध्यान रखें और योजनाओं पर फोकस बनाए रखें.

Advertisement
X
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)

मेष राशि
मेष राशि वालों को कल विरोधियों की सक्रियता के कारण अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी काम में लापरवाही या भूल-चूक नुकसान पहुंचा सकती है. नौकरी और कारोबार में सामान्य परिणाम मिलेंगे, लेकिन मेहनत से लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और जिम्मेदारियों को समय पर निभाने की कोशिश करें. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना भी जरूरी रहेगा.

शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: लाल
कल का उपाय: भगवान आदित्य दिवाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा पूरे दिन सजग रहें.

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए कल का दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रहेगा. करियर और व्यापार में तेजी आएगी तथा पेशेवर संपर्क मजबूत होंगे. मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.

शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: सफेद
कल का उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे बांटें और व्यवहार में सहजता रखें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का प्रदर्शन कार्यक्षेत्र में बेहतर रहेगा. प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. पैतृक मामलों में सफलता मिल सकती है. हालांकि निजी जीवन में धैर्य रखना जरूरी होगा. बड़ों का सम्मान करें और जिद से बचें.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 5 और 9
शुभ रंग: पीच
कल का उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा जिद करने से बचें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कल व्यापार और करियर में अच्छे अवसर बनेंगे. सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. कला और कौशल का प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. भाईचारा बढ़ेगा और नई व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिल सकती है.

शुभ अंक: 1, 2 और 9
शुभ रंग: गुलाबी
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा नए कार्यों में पहल करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के घर में सुख और आनंद का वातावरण रहेगा. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और संपर्कों का लाभ मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा.

शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: माणिक्य के समान लाल
कल का उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा लोगों से मिलना-जुलना बढ़ाएं.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की रचनात्मक सोच कल उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगी. जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे और लोगों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ेंगे. अनुशासन बनाए रखने से कार्यों में सफलता मिलेगी. दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना लाभदायक रहेगा.

शुभ अंक: 1, 5 और 9
शुभ रंग: अंजीर के समान
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा नई सोच अपनाएं.

तुला राशि
तुला राशि वालों को कल वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. बजट का ध्यान रखें और जोखिम वाले फैसलों से बचें. कार्यस्थल पर सामान्य प्रदर्शन रहेगा. मेहनत के बल पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. विरोधियों से सतर्क रहना भी जरूरी होगा.

शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: क्रीम
कल का उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा बढ़-चढ़कर बोलने से बचें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा. नए अवसर मिल सकते हैं और करियर में प्रगति के संकेत हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. प्रतियोगी माहौल में अच्छा प्रदर्शन करने के योग बन रहे हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: चिली रेड
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा कार्यों में तेजी बनाए रखें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को पैतृक पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है. करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं.

शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा सहयोग की भावना बनाए रखें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने वाला दिन है. कारोबार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी. भावुक होकर निर्णय लेने से बचें.

शुभ अंक: 8 और 9
शुभ रंग: बैंगनी
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा किसी धार्मिक स्थान पर जाएं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. लेनदेन और निवेश में सावधानी रखें. कानूनी मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. खानपान का ध्यान रखें और योजनाओं पर फोकस बनाए रखें.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 8 और 9
शुभ रंग: गेहूंआ
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा मन की शंकाओं को दूर रखें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कल साझेदारी और टीमवर्क में सफलता मिलने के योग हैं. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित रहेगा.

शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
कल का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें तथा अपने वचनों का पालन करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement