scorecardresearch
 

Guru Gochar 2026: 5 राशियों के लिए खास हैं अगले 23 दिन, गुरु-बुध की चाल से चमकेगी किस्मत

Guru Gochar 2026: गुरु और बुध की चाल से अगले 23 दिनों तक 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है. जानिए मेष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में क्या-क्या लाभ मिलेंगे.

Advertisement
X
गुरु और बुध की चाल से अगले 23 दिनों तक 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है
गुरु और बुध की चाल से अगले 23 दिनों तक 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. विशेष तौर पर जब देवगुरु बृहस्पति यानी जूपिटर अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और पर्सनल रिश्तों पर देखने को मिलता है. इस समय गुरु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण स्थिति में चल रहा है, जिसका अगले 23 दिनों तक यानी 31 अक्टूबर तक कुछ चुनिंदा राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. 

बुध के नक्षत्र में गुरु की चाल
वर्तमान में गुरु ग्रह बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध के अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान हैं. अब गुरु इस नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश कर चुके हैं और 31 अक्टूबर तक यहीं संचरण करेंगे. ज्योतिषीय जानकारों के अनुसार, जब गुरु जैसी विशाल ऊर्जा का मेल बुध के नक्षत्र से होता है, तो इससे बुद्धिमत्ता, सही निर्णय लेने की क्षमता और व्यावसायिक लाभ के नए द्वार खुलते हैं. इस युति-प्रभाव से अगले 23 दिनों के दौरान कुल 5 ऐसी राशियां हैं, जिनकी किस्मत का सितारा बुलंद होने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह अवधि बेहद शानदार रहने वाली है. 

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर ढेरों सौगात लेकर आया है. पिछले कुछ समय से यदि आपके काम में रुकावटें आ रही थीं, तो अब उनकी रफ्तार तेज होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए दफ्तर का माहौल पक्ष में रहेगा, पुरानी परेशानियां कम होंगी. 

Advertisement

2. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह अवधि कई मायनों में ऐतिहासिक और उपलब्धि भरी साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की खुलकर सराहना होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में गजब का इजाफा देखने को मिलेगा. कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिलने से आपके करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर उठेगा

3. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को गुरु और बुध की इस संयुक्त ऊर्जा से करियर में कुछ नए और बेहतरीन अवसर हाथ लग सकते हैं. जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें पूर्व में किए गए किसी प्रयास का अब शानदार और ठोस परिणाम मिलेगा. आर्थिक मोर्चे पर पैसों का प्रबंधन बेहतर होगा और धन लाभ के योग बनेंगे.

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह बचा हुआ समय बेहद खास रहने वाला है. प्रोफेशनल लाइफ में आ रही अड़चनें और मानसिक तनाव अब कम होते नजर आएंगे. करियर या पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई लंबे समय से अटका हुआ कार्य अब आसानी से पूरा हो जाएगा. 

5. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में तीव्र गति से उन्नति के द्वार खोलेगा. व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी. परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा. पेशेवर और निजी जीवन के बीच एक सटीक संतुलन बनता दिखाई देगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement