scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Nana Patekar Pune Farmhouse Tour: 27 एकड़ में फैला नाना का घर, न फैंसी डेकोर-न लग्जरी, दिखेगी सादगी, यहीं होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर
  • 1/12

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. नाना को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. 

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 2/12

उनकी आखिरी इच्छा थी कि पुणे स्थित उनके फार्महाउस में उनका अंतिम संस्कार हो. परिवार उनकी ये विश पूरी कर रहा है. 
 

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 3/12

नाना का गोवा के अलावा पुणे में भी घर है. उनका पुणे वाला फार्महाउस उनकी सादगी भरी जिंदगी और खेती बाड़ी को लेकर उनके पैशन की झलक देता है.

Photo: Social Media
 

Advertisement
नाना पाटेकर
  • 4/12

27 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में कुछ भी शोबाजी नहीं है. नाना का ये फार्महाउस पुणे के Khadakwasla इलाके में है. घर में टेराकोटा फ्लोरिंग (पकी हुई मिट्टी से बनी प्राकृतिक टाइलें) है.
 

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 5/12

यहां सिंपल वुडन वर्क हुआ है. लकड़ी के फर्नीचर रखे हैं. मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर उन्हें इस फार्महाउस में सुकून मिलता था. यहां वो परिवार-दोस्तों के साथ वक्त बिताते थे.

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 6/12

रिपोर्ट के मुताबिक, नाना के इस फार्महाउस में 7 कमरे और एक बड़ा हॉल था. इंटीरियर में वुडन वर्क का काफी यूज है. वुडन बीम घर को रस्टिक और नेचुरल लुक देते हैं.

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 7/12

घर के चारों तरफ हरियाली नजर आती है. नाना का ये घर काफी स्पेसियस है. नाना यहां पर खेती करते थे. यहां वो गेहूं, चना और दालें उगाते थे.

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 8/12

खेती करना नाना पाटेकर के लिए शौक नहीं था, बल्कि ऐसा कर वो खुद को प्रकृति के करीब मानते थे. उनके इस घर की कीमत 14 करोड़ के करीब बताई गई है.

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 9/12

जहां बड़े सेलेब्स के घर पर आलीशान इंटीरियर, महंगे फर्नीचर और मॉडर्न फैसिलिटीज दिखती हैं. वहीं नाना के फार्महाउस की खासियत इसकी सादगी है.

Photo: Social Media
 

Advertisement
नाना पाटेकर
  • 10/12

नाना के निधन से उनका परिवार टूट गया है. एक्टर के बेटे मल्हार ने पिता के निधन की पुष्टि की है.

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 11/12

नाना ने अपने गोवा स्थित फार्महाउस में अंतिम सांस ली. उन्हें सीने में दर्द उठा था. एक्टर को बचाने की काफी कोशिश की गई. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Photo: Instagram @iamnanapatekar
 

नाना पाटेकर
  • 12/12

नाना के निधन से इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है. नाना का सिंपलिसिटी के साथ जीने का अंदाज और दमदार एक्टिंग उनके चाहने वालों के लिए इंस्पिरेशन है और हमेशा रहेगा.

Photo: Social Media
 

Advertisement
Advertisement