scorecardresearch
 

Guru Gochar 2026: गुरु की चाल बदलते ही मेष राशि का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, साढ़ेसाती से मिलेगी राहत

गुरु ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है. बृहस्पति मेष राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे. मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण भी चल रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि यह गोचर मेष राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ देने वाला है.

Advertisement
X
बृहस्पति ने मेष राशि से चौथे भाव में गोचर किया है. (Photo: ITG)
बृहस्पति ने मेष राशि से चौथे भाव में गोचर किया है. (Photo: ITG)

आज देवगुरु बृहस्पति ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर लिया है. अब गुरु इस राशि में 31 अक्टूबर तक रहेंगे. कर्क राशि बृहस्पति की उच्च राशि मानी जाती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बृहस्पति मेष राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे. मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण भी चल रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि मेष राशि के जातकों को आर्थिक, करियर, सेहत और निजी जीवन के मोर्चे पर मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि गुरु का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.

आर्थिक
बृहस्पति का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है. आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं. नई संपत्ति खरीदने या घर-परिवार से जुड़े बड़े निवेश की संभावनाएं भी बनेंगी. व्यापार करने वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है. हालांकि बढ़ती आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.

करियर
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. जो लोग प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर की तलाश में हैं, उन्हें अपने प्रयास तेज रखने चाहिए. व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. हालांकि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और सही निर्णय लेना जरूरी रहेगा.

Advertisement

निजी जीवन
मेष राशि वालों के जीवन में सुख और सुविधाओं को बढ़ाने वाला माना गया है. परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर-गृहस्थी से जुड़े कार्यों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजनाएं भी आगे बढ़ सकती हैं, जिससे पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी.

सेहत
गोचर के दौरान सबसे अधिक ध्यान स्वास्थ्य पर देने की सलाह दी गई है. छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा. नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और समय पर स्वास्थ्य जांच लाभदायक साबित हो सकती है. यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसमें विशेष सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement