scorecardresearch
 

Guru Gochar 2026: गुरु का राशि परिवर्तन, 2 जून से जागने वाला है कुंभ राशि का सोया भाग्य

2 जून को बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाला है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, कुंभ राशि के लिए बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेंगे. इनके करियर, धन, सेहत और निजी जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement
X
कुंभ राशि के लिए बृहस्पति छठे भाव में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG)
कुंभ राशि के लिए बृहस्पति छठे भाव में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG)

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष में कर्क राशि गुरु की उच्च राशि मानी जाती है. इसलिए इस गोचर का प्रभाव काफी महत्वपूर्ण रहेगा. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, कुंभ राशि के लिए बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेंगे. इनके करियर, धन, सेहत और निजी जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि गुरु के इस गोचर का कुंभ राशि पर कैसा असर होगा.

करियर
कुंभ राशि वालों को यह गोचर करियर के मोर्चे पर मिश्रित फल देने वाला है. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं. व्यापार करने वालों को भी अपने फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है.

आर्थिक
अगर कुंभ राशि वालों का कोई लोन अटका हुआ है या लंबे समय से आर्थिक कामों में रुकावट आ रही है तो जल्द ही राहत मिलने के योग हैं. बृहस्पति का यह गोचर रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है. हालांकि खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. बिना योजना बनाए बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें.

सेहत
कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. छोटी समस्या को नजरअंदाज करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है. नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाना जरूरी रहेगा. मानसिक तनाव और नकारात्मक सोच से दूर रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

निजी जीवन
निजी जीवन में पुराने विवादों और तनाव को खत्म करने का अवसर मिल सकता है. अगर किसी रिश्ते में लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं तो बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है. परिवार और करीबी लोगों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश लाभकारी रहेगी. इस दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा.

क्या करें उपाय?
कुंभ राशि वालों के लिए हर बृहस्पतिवार भगवान विष्णु को पीले रंग के फल अर्पित करना शुभ रहेगा. इसके बाद गरीबों में प्रसाद बांटने से बृहस्पति का शुभ प्रभाव बढ़ सकता है. साथ ही नियमित पूजा-पाठ और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना भी लाभदायक रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement