Budhaditya Yog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त को बुध के कर्क राशि में गोचर करते ही बुधादित्य योग का निर्माण होगा क्योंकि इस दौरान सूर्य पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं. इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा व पिता और बुध को बुद्धि व वाणी का कारक माना गया है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं, तो बेहद शुभ बुधादित्य योग बनता है. आइए जानते हैं इस गोचर से किन-किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा. संपत्ति, वाहन या नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य के साथ उनका यह संयोग आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपकी बोलचाल शैली से लोग प्रभावित होंगे, जिससे व्यापार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा. निवेश के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
यह गोचर आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में हो रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मान-सम्मान चरम पर रहेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए सौदे (Deals) मिल सकते हैं जो भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और तालमेल बेहतर रहेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह योग कर्म भाव में बनेगा, जो करियर में बड़े बदलाव लाएगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही कंपनी से ऑफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.