Dwidwadash Drishti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष स्थितियों और उनके आपसी संबंधों का गहरा प्रभाव हमारी जिंदगी पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई 2026 यानी आज ब्रह्मांड में एक बहुत ही खास और दुर्लभ द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण होने जा रहा है. यह शुभ योग बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह तथा साहस, ऊर्जा और भूमि के कारक मंगल ग्रह की विशेष स्थिति से बन रहा है. पंचांग के अनुसार, जब बुध और मंगल एक-दूसरे से ठीक 30 डिग्री की दूरी पर स्थित होंगे, तब इस शक्तिशाली द्विद्वादश योग की रचना होगी.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध (बुद्धि) और मंगल (पराक्रम) का यह दुर्लभ मेल कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और धन-संपत्ति के मामलों में बेहद फलदायी साबित होने वाला है. विशेष रूप से 4 ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए आज से सुनहरे और अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं. बुध और मंगल का यह द्विद्वादश संबंध आपके लिए धन और प्रगति का द्वार खोलने जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. बिजनेसमैन को नई डील्स से बंपर मुनाफा होगा. अटका हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने के पूरे योग हैं. नया निवेश करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं. बुध और मंगल का यह कोण आपके आत्मविश्वास और बातचीत की कला में अद्भुत निखार लाएगा. आपकी रणनीतियां कार्यक्षेत्र में रंग लाएंगे. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में आ सकता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह योग आय बढ़ाने के नए स्रोत लेकर आएगा. मंगल और बुध की यह स्थिति आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है. व्यापार में नए क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे आय में अचानक बढ़ोतरी होगी. आपके निर्णय लेने की क्षमता बहुत मजबूत होगी, जिससे आप कठिन काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे. पुरानी मानसिक चिंताओं से राहत मिलेगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह ही हैं. द्विद्वादश दृष्टि योग आपके भाग्योदय के नए मार्ग खोलेगा. भूमि, भवन या रियल एस्टेट से जुड़े कामों में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समाज में आपका प्रभाव और मान-सम्मान कई गुना बढ़ जाएगा.