scorecardresearch
 

Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब मनाई जाएगी भाई दूज? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन

Bhai Dooj 2026: भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास से जुड़ा है. आइए जानते हैं भाई दूज की सही तारीख, तिलक का शुभ समय और इस पर्व का धार्मिक महत्व.

Advertisement
X
भाई दूज 2026 की तिथि व  तिलक लगाने का मुहूर्त (Photo: ITG)
भाई दूज 2026 की तिथि व तिलक लगाने का मुहूर्त (Photo: ITG)

Bhai Dooj 2026: हिंदू धर्म में भाई दूज का खास महत्व है. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और उनके रिश्ते को समर्पित है. पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है. इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हमेशा उनका साथ निभाने का वादा करते हैं. आइए जानते हैं कि साल 2026 में भाई दूज कब मनाया जाएगा, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है.

भाई दूज 2026 की तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी. 

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा करके अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं. 

Advertisement

भाई दूज का धार्मिक महत्व 

भाई दूज भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे भाऊ बीज और भाई फोंटा के नाम से भी मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और उनकी खुशहाली की प्रार्थना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्यार जताते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement