बिहार में एमएलसी की 8 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह द्वारा जन सुराज के प्रत्याशी को समर्थन देने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. वहीं महागठबंधन के घटक दल 6 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. सम्राट चौधरी के लिए यह चुनाव साख की जंग बना हुआ है.