scorecardresearch
 
Advertisement

'आंदोलन दबाने 500 करोड़...', मनोज जरांगे के वायरल ऑडियो से महाराष्ट्र में हड़कंप

'आंदोलन दबाने 500 करोड़...', मनोज जरांगे के वायरल ऑडियो से महाराष्ट्र में हड़कंप

महाराष्ट्र की राजनीति में एक कथित ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद भारी सियासत शुरू हो गई है. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा जारी किए गए इस ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि उनके आंदोलन को दबाने के लिए 500 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात चल रही है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है. हालांकि आजतक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Advertisement