scorecardresearch
 

Bhadra Rajyog 2026: 5 अगस्त तक बना रहेगा बुध का शक्तिशाली भद्र राजयोग! 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

Bhadra Rajyog 2026: 5 अगस्त तक बुध देव का स्वराशि में रहने से भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 3 राशियों के करियर को नई ऊंचाइयों प्राप्त होंगी. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

Advertisement
X
भद्र राजयोग 2026 (Photo: ITG)
भद्र राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Bhadra Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क शक्ति और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है. इस समय बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि मिथुन में विराजमान हैं और वे 5 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे. जब भी बुध अपनी स्वराशि के होकर केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तो वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ पंचमहापुरुष योगों में से एक भद्र राजयोग का निर्माण होता है. अगस्त के शुरुआती 5 दिनों में इस दुर्लभ योग के प्रभाव से 3 विशेष राशियों को करियर, व्यापार और धन के मामले में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि 5 अगस्त तक किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है:

मिथुन राशि (Gemini)
बुध देव आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि के प्रथम (लग्न) भाव में विराजमान होकर भद्र योग बना रहे हैं. आपकी निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीतियों की तारीफ होगी. कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. समाज और परिवार में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है. यह भद्र राजयोग आपके दशम भाव में बन रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट या नई नौकरी का शानदार अवसर मिल सकता है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और बॉस व वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. पेशेवर जीवन में आपका कद बढ़ेगा और रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी.

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर और भद्र योग आपके सप्तम भाव में बन रहा है. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहेगा. नए व्यापारिक संबंध बनेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, जिससे संचित धन (Savings) में वृद्धि होगी.

बुध के शुभ प्रभाव पाने के आसान उपाय

- रोज सुबह ऊं बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें.
- बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं.
- किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल या हरे वस्त्र का दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement