scorecardresearch
 

बकाया वसूली करने बच्चों वाली पिस्टल लेकर पहुंचा व्यापारी, हवा में लहराई... लोगों ने पकड़कर पीट दिया

राजस्थान के टोंक में एक व्यापारी खिलौने वाली पिस्टल लेकर वसूली करने पहुंच गया. इस दौरान गांव में व्यापारी का लोगों से विवाद बढ़ गया. ग्रामीणों ने व्यापारी और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
गांव के व्यक्ति से 15 हजार रुपए बकाया थे. (Photo: Screengrab)
गांव के व्यक्ति से 15 हजार रुपए बकाया थे. (Photo: Screengrab)

राजस्थान के टोंक से बकाया वसूली को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी अपने साथियों के साथ गांव में पैसा लेने पहुंचा था. इस अपने साथ खिलौने वाली पिस्टल भी ले गया था. वही पिस्टल दिखाकर व्यापारी ने दबाव बनाने की कोशिश की. इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने व्यापारी और उसके एक साथी की लाठी-डंडों और सरियों से जमकर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो वायरल है.

मामला जिले के अलीगढ़ पुलिस स्टेशन एरिया के भगवानपुरा गांव का है. यहां बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाले एक व्यापारी को गांव के एक व्यक्ति से करीब 15 हजार रुपये लेने थे. काफी समय तक बकाया रकम नहीं मिलने पर व्यापारी अपने 7-8 साथियों के साथ गांव पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: बेतिया में बिजली विभाग की टीम से मारपीट...,अवैध सप्लाई की जांच को पहुंचे थे कर्मचारी

व्यापारी बकाया राशि के बदले सरसों की तूड़ी लेने की बात कर रहा था. इस दौरान उसने सामने वाले पक्ष पर दबाव बनाने के लिए अपने साथ खिलौने जैसी नकली पिस्टल भी रखी थी. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई.

tonk merchant beaten over dues toy pistol viral video

विवाद इतना बढ़ गया कि व्यापारी ने कथित तौर पर पिस्टल से हवाई फायर जैसा इशारा किया. इससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने व्यापारी और उसके साथी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान लाठियों और सरियों से दोनों को पीटा गया. ग्रामीणों ने व्यापारी से नकली पिस्टल छीनकर उसे मौके पर ही तोड़ दिया.

Advertisement

इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई के बाद व्यापारी जमीन पर पड़ा हुआ है और ग्रामीण उससे पूछताछ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप की लाइन में आपस में भ‍िड़ गए लोग, जमकर मारपीट Video Viral

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. ग्रामीणों ने टूटी हुई नकली पिस्टल और व्यापारी व उसके साथियों से छीने गए मोबाइल पुलिस को सौंप दिए. पुलिस ने घायल व्यापारी और उसके साथी को इलाज के लिए पहले अलीगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया.

इस मामले में थानाधिकारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि व्यापारी के पास मिली पिस्टल खिलौने वाली थी. उन्होंने कहा कि व्यापारी बकाया वसूली के लिए गांव गया था और सरसों की तूड़ी लेने की बात सामने आई है. इसी दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई. फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement