scorecardresearch
 

राजस्थान के युवक के खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक! बैंक का मैसेज देख उड़े होश, 55 हजार भी अटके

राजस्थान के सीकर में एक मेडिकल स्टोर कर्मचारी के मोबाइल पर बैंक का ऐसा मैसेज आया, जिसे पढ़कर उसके होश उड़ गए. मैसेज में लिखा था कि उसके खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक कर दिए गए हैं. हैरानी की बात यह रही कि उसके खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये भी होल्ड हो गए. बाद में जांच में पता चला कि यह बैंक की तकनीकी गड़बड़ी थी.

Advertisement
X
अपने मोबाइल पर बैंक का मैसेज देख दंग रह गया युवक. (Photo: Representational)
अपने मोबाइल पर बैंक का मैसेज देख दंग रह गया युवक. (Photo: Representational)

राजस्थान के सीकर में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक के मोबाइल पर ऐसा बैंक मैसेज आया कि वह हैरान रह गया. मैसेज में लिखा था कि उसके बैंक खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक कर दिए गए हैं. इतनी बड़ी रकम का नाम सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. लेकिन युवक के लिए परेशानी की बात यह थी कि उसके खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये भी होल्ड हो गए थे.

मामला सीकर जिले का है. युवक का नाम समीर खान है. वह कोतवाली थाना इलाके का रहने वाला है और बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार को समीर अपने मोबाइल में रिचार्ज कर रहा था. इसी दौरान उसके फोन पर बैंक का एक मैसेज आया.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड कर्मचारी के खाते में अचानक आ गए 1 लाख, जो कदम उठाया उसे जानकर तारीफ करेंगे आप

बैंक के उस मैसेज में बताया गया कि उसके खाते में 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक कर दिए गए हैं. मैसेज पढ़ते ही समीर घबरा गया. उसे समझ नहीं आया कि अचानक उसके खाते में इतनी बड़ी रकम ब्लॉक होने की सूचना कैसे आ गई. हैरानी की बात यह भी थी कि उसके खाते में पहले से जमा करीब 55 हजार रुपये भी इस्तेमाल नहीं किए जा पा रहे थे.

Advertisement

मेडिकल स्टोर मालिक के साथ पहुंचा साइबर थाने

परेशान समीर ने इस बारे में मेडिकल स्टोर के मालिक धीरज मटोलिया को बताया. इसके बाद दोनों सीकर के साइबर पुलिस थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी. सीकर साइबर पुलिस थाने के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर दीनदयाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की. जांच में सामने आया कि 1 लाख करोड़ रुपये ब्लॉक होने का मैसेज बैंक की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आया था. असल में इतनी बड़ी रकम समीर के खाते में जमा ही नहीं हुई थी.

55 हजार रुपये भी वापस इस्तेमाल कर पाए

पुलिस ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि के बाद समीर को बैंक से संपर्क करने को कहा. समीर ने बैंक से बात की तो वहां से भी मैसेज में हुई गलती की पुष्टि हुई. इसके बाद उसके खाते में पहले से जमा 55 हजार रुपये पर लगा होल्ड हटा दिया गया. यानी 1 लाख करोड़ रुपये मिलने की खबर एक तकनीकी गड़बड़ी थी. इस मैसेज ने समीर को कुछ समय के लिए बड़ी परेशानी में डाल दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement