पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस पहली लिस्ट में कुल 40 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों पर एक बार फिर से भरोसा जताया है और पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नेताओं को दोबारा मौका दिया गया है.