scorecardresearch
 

राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, निकाय-पंचायत चुनावों में 50% टिकट युवाओं को देगी पार्टी

राजस्थान में कांग्रेस ने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में 50 फीसदी टिकट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को देने का फैसला किया है. इसकी जानकारी राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने दी है.

Advertisement
X
टिकट के दावेदारों को बार-बार वार्ड बदलने के खिलाफ आगाह किया गया है. (Photo: ITG)
टिकट के दावेदारों को बार-बार वार्ड बदलने के खिलाफ आगाह किया गया है. (Photo: ITG)

राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस ने युवाओं पर बड़ा दांव खेलने का फैसला किया है. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि पार्टी ने राज्य में शहरी निकाय और पंचायत चुनावों के लिए 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत टिकट देने का फैसला किया है.

उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में यह घोषणा की. डोटासरा ने कहा, 'हमने घोषणा की है कि शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को दिए जाएंगे.'

यह भी पढ़ें: नाच-गाना और जश्न... CJP की लग्जरी पार्टी पर बोले महेश जेठमलानी- किसने की फंडिंग?

उन्होंने टिकट के दावेदारों को बार-बार वार्ड बदलने के खिलाफ भी आगाह किया और कहा कि टिकट बंटवारे में स्थानीय समीकरण और संगठनात्मक बातें अहम भूमिका निभाएंगी.

डोटासरा ने बताया, 'कोई यह नहीं मान सकता कि टिकट मांगने से चयन पक्का हो जाएगा. एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा.'

राज्य चुनाव आयोग की ओर से अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनावों की घोषणा 23 सितंबर को होने की संभावना है और मतदान 13 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच कई चरणों में होगा. नतीजों की घोषणा 12 नवंबर तक होने की उम्मीद है.

Advertisement

शहरी निकाय चुनावों की घोषणा 17 अगस्त को होने की उम्मीद है, जिसमें 6 और 9 सितंबर को मतदान और 11 सितंबर को मतगणना प्रस्तावित है. हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया कि चुनाव आयोग द्वारा औपचारिक घोषणा के बाद तारीखों में बदलाव हो सकता है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement