scorecardresearch
 

जोधपुर में कॉकरोच पार्टी के कार्यक्रम में थप्पड़बाजी और जमकर हंगामा... दीवार फांदकर घुसे ABVP कार्यकर्ता, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

जोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में ABVP और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के घुसने से हंगामा हुआ. पुलिस ने दो लोगों को डिटेन कर पूछताछ शुरू की. कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस सुरक्षा में आशुतोष रांका को जोधपुर से जयपुर रवाना किया गया.

Advertisement
X
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में ABVP और बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के घुसने से हंगामा. (Photo- screengrab)
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में ABVP और बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के घुसने से हंगामा. (Photo- screengrab)

जोधपुर में रविवार को CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के ‘शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में देरी से पहुंचे आशुतोष रांका गांधी शांति प्रतिष्ठान पहुंचे. इस दौरान उनके हाथ में संविधान की किताब थी. इसके बाद वह अंदर कार्यक्रम में शामिल हुए.

इसी दौरान ABVP और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीवार फांदकर गांधी शांति प्रतिष्ठान में घुस गए. एक व्यक्ति ने कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े एक युवक को थप्पड़ मारा और हॉल में जाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस सक्रिय हुई और ABVP के संयोजक ललित दाधीच तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को पकड़ा और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर लेकर गई.

DCP ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि दो लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए थे. उन्हें डिटेन किया गया है और रातानाडा थाना में उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस साथ लेकर गई रांका को जयपुर

कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने और अधिक सतर्कता बढ़ा दी. कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद आशुतोष रांका को पुलिसकर्मियों के साथ जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि पूर्व में CJP कार्यकर्ताओं का जोधपुर में सोमवार को स्कूल में देखने का कार्यक्रम था. कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने और अधिक सतर्कता बढ़ा दी. कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद आशुतोष रांका को पुलिसकर्मियों के साथ जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement