scorecardresearch
 

राज्यवर्धन राठौर, किरोड़ीलाल मीणा समेत 12 कैबिनेट मंत्री, देखें- भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं. राज्य की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था. एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था. पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया है.

Advertisement
X
राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया
राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया

राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया. भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में 22 मंत्री शपथ ले चुके हैं. इनमें से 12 ने कैबिनेट मंत्री, पांच ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार हो रहा था. लेकिन आज तस्वीर साफ हो गई.  

भजनलाल सरकार में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमन्त मीणा, सुमित गोदारा और कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. जबकि भजनलाल सरकार में संजय शर्मा, गौतम कुमार, झब्बर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरालाल नगर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं. ओटाराम देवासी, मंजू बाघवार, विजय सिंह नावा, केके विश्नोई, जवाहर सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है.

राजस्थान में बीजेपी ने एक राज्यसभा सांसद समेत कुल सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था. तीन सांसद चुनाव हार गए और चार जीते हैं. राजस्थान में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले सांसदों की लिस्ट में किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह और दीया कुमारी जैसे नाम हैं. दीया कुमारी को तो पार्टी ने डिप्टी सीएम बना दिया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement