BJP नेता भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री है. उन्होंने 15 दिसंबर 2023 को शपथ ग्रहण किया. उन्होंने इस बार सांगानेर (Sanganer) सीट पर 48,081 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने INC उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज (Pushpendra Bhardwaj) को मात दी थी. वह भाजपा के प्रदेश महासचिव भी हैं.
भरतपुर के रहने वाले भजनलाला शर्मा 56 साल के हैं. जो ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय से परा स्नातक किया है. उन्होंने एमए पॉलिटिक्स की पढ़ाई राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) जयपुर से की है. उन्होंने नॉन कॉलिजिएट से (Non Col) 1993 में ये डिग्री ली.
राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद मेयर और अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बाड़ेबंदी, बगावत और पार्षदों की भागा-भागी का खेल चरम पर पहुंच गया है. बीकानेर और पाली में कांग्रेस में पड़ी फूट तो जोधपुर और मंडावा में पुलिस के छापे को लेकर उठे सियासी बवाल के बीच दोनों ही दल चुनावों से पहले निर्दलीयों के सहारे अपनी सरकार बनाने की होड़ में जुट गए हैं
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में जहां बीजेपी को 1% वोट शेयर की मामूली बढ़त मिली है, वहीं कांग्रेस को 5% का नुकसान उठाने के बावजूद शहरी बेल्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. 145 निकायों में निर्दलीयों की बड़ी जीत और क्लोज फाइट के इन आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि 2028 का विधानसभा चुनाव बेहद कांटेदार होने वाला है.
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में जहां बीजेपी ने प्रमुख शहरों में बोर्ड बनाकर बढ़त हासिल की है, वहीं भरतपुर, पाली और झालावाड़ जैसे इलाकों में कांग्रेस व निर्दलीयों ने सेंध लगाई है. इन नतीजों ने जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी और डोटासरा-पायलट का कद मजबूत किया है, वहीं वसुंधरा राजे और मदन राठौड़ को अपने ही गढ़ में झटका लगा है.
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा देखने को मिला है, वहीं किसान बहुल क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.
बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में 4 हजार से ज्यादा वार्डों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 3400 से अधिक वार्डों में सफल रही. सीएम भजनलाल ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है.
राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, 147 नगर निकायों में कुल 87,63,595 मतदाताओं में से 61,35,153 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. छह नगर निगमों में जोधपुर में 71.10 प्रतिशत, पाली में 70.94 प्रतिशत, उदयपुर में 67.26 प्रतिशत, अजमेर में 63.65 प्रतिशत, जयपुर में 62.88 प्रतिशत और कोटा में 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ। बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे अधिक 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कई छोटी नगरपालिकाओं में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.
राजस्थान में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच 57 लाख से अधिक मतदाता 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं.
जयपुर के रामपुरा (कंवरपुरा) स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल की पुरानी इमारत को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से गिराया गया. एक अधिकारी ने कहा, 'इमारत को ध्वस्त कर दिया गया है.'
राजस्थान के 309 शहरी निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है. यह चुनाव राज्य में भजनलाल शर्मा सरकार के लिए अग्निपरीक्षा है तो दूसरी ओर, कांग्रेस इसे अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और भाजपा के दबदबे को चुनौती देने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है.
राजस्थान सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 18 पैक्ड खाद्य प्रोडक्ट्स पर दो महीने का बैन लगा दिया है. इसके साथ ही, 26 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने जुलाई-अगस्त 2026 में लिए गए नमूनों की जांच के बाद यहे कार्रवाई की है.
अब राजस्थान के सरकारी स्कूल में ही नजर की जांच होगी, ताकि कमजोर नजर पढ़ाई के रास्ते में रुकावट न बने. इस योजना के तहत करीब 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को जरूरत पड़ने पर नजर के चश्मे उपलब्ध कराने की प्लानिंग है.
राजस्थान सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए 'राजस्थान ट्रीज (प्रोटेक्शन) बिल-2026' को मंजूरी दी गई है. साथ ही, राजस्थान यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल-2026 के तहत शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों के नियम समान और पारदर्शी बनाए जाएंगे. नए नियमों के अनुसार, सभी शादियों का 60 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग का मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक्शन जारी है. जयपुर में 1,600 किलोग्राम सोन पापड़ी मौके पर ही नष्ट करवाई गई. जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार सोन पापड़ी पर पैकेजिंग की तारीख और उपभोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं पाई गई.
सरकारी नौकरियों की भर्ती में इंटरव्यू बड़ा घोटाला है। पेपरलीक की तो जांच हो सकती है लेकिन इंटरव्यू में गड़बड़ियां कभी पकड़ में नहीं आती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते हीं इंटरव्यू को भर्तियो में बड़ा भ्रष्टाचार मानते हुए सभी छोटी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा की. सभी राज्यों को इंटरव्यू खत्म करने के लिए पीएमओ से चिट्ठी भी लिखी गई. लेकिन राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी की न तो वसुंधरा सरकार ने सुनी और गहलोत सरकार ने और अब भजनलाल सरकार भी पीएम की बात नहीं आ रही है. देखें... ;
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 4 लाख सरकारी नौकरियों के वादे को पूरा करने के लिए प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा 13 विभागों के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक में चौंकाने वाला सच सामने आया, जहां 59 हजार पदों पर चल रही किसी भी भर्ती का काम फाइनल स्टेज तक नहीं पहुंचा है. अधिकारी समय-सीमा बताने में नाकाम रहे और केवल 'प्रक्रिया जारी है' का रटा-रटाया जवाब ही दे सके.
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग तेज हो गई है. जयपुर में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. जानिए विवाद की वजह, सरकार का पक्ष और प्रदर्शनकारियों की मांग. राजस्थान कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने भी इसे तकनीकी विषय बताते हुए कहा कि समाधान के प्रयास जारी हैं.
सीएम भजनलाल शर्मा सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में 13,037 करोड़ रुपये की जयपुर मेट्रो फेज 2 परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. इस योजना के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा.
राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद महिलाओं की मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मई से अब तक 18 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 7 महिलाएं किडनी फेल होने के बाद डायलिसिस पर हैं. भीलवाड़ा, कोटा और बीकानेर के मामलों के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. अस्पतालों का ऑडिट कराया जा रहा है, जबकि विपक्ष ने इसे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की बड़ी विफलता बताया है.
हरियाणा और राजस्थान सरकार ने सोमवार को दशकों पुराने यमुना जल विवाद को सुलझाते हुए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुए इस समझौते से राजस्थान को मानसून के दौरान उसके हिस्से का हक का पानी आसानी से मिल सकेगा.
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की जयपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई राजनेता शामिल हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत की क्षमता, संकल्प और उपलब्धियों की नई कहानी लिखने वाले वर्ष रहे हैं. यह कालखंड एक ऐसे भारत के निर्माण का साक्षी बना है जो आत्मविश्वासी है, आत्मनिर्भर है, अपनी संस्कृति पर गर्व करता है और विश्व नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है.