scorecardresearch
 

VIDEO: रोड पर सहेलियों संग बाइक से फर्राटा भरती निकलीं दादी, जिसने भी देखा हो गया हैरान

अजमेर में एक बुजुर्ग महिला का मोटरसाइकिल चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजस्थानी पारंपरिक पहनावे में महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाती नजर आईं. बाइक पर तीन बुजुर्ग महिलाएं और एक पुरुष सवार थे. यह वीडियो खेड़ा चौराहे का बताया जा रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
X
सहेलियों संग घूमने निकलीं दादी (Photo: Screengrab)
सहेलियों संग घूमने निकलीं दादी (Photo: Screengrab)

राजस्थान के अजमेर से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो श्रीनगर क्षेत्र के खेड़ा चौराहे का बताया जा रहा है, जहां एक बुजुर्ग महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ मोटरसाइकिल चलाती नजर आ रही हैं.

जानकारी के अनुसार, चौराहे पर एक मोटरसाइकिल पर तीन बुजुर्ग महिलाएं और एक पुरुष सवार होकर पहुंचे थे. कुछ देर रुकने के बाद जब वो वहां से रवाना होने लगे, तो एक बुजुर्ग महिला ने खुद बाइक की कमान संभाली. खास बात यह रही कि महिला पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में थीं और बिना किसी झिझक के मोटरसाइकिल चलाते हुए आगे बढ़ीं.

अजमेर में बुजुर्ग महिला ने चलाई बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर कुल चार बुजुर्ग सवार थे. महिला चालक के पीछे अन्य महिलाएं और एक पुरुष बैठे नजर आ रहे हैं. आसपास मौजूद लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर हैरान रह गए.

चौराहे पर मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. लोग बुजुर्ग महिला के आत्मविश्वास और साहस की सराहना कर रहे हैं.

Advertisement

राहगीर ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर छाया

हालांकि, कुछ लोगों ने बाइक पर एक साथ तीन लोगों के सवार होने को लेकर यातायात नियमों पर भी सवाल उठाए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है या नहीं.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो प्रेरणा और चर्चा दोनों का केंद्र बना हुआ है. कई यूजर्स इसे उम्र को मात देने वाली मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ लोग सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर चिंता जता रहे हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement