खबरदार में आज आपको हम उस मुजरिम से मिलाने वाले हैं. जिसका नाम हर साल जून से सितंबर के बीच सबसे ज्यादा हर राज्य में हर दल की सरकार लेती है. वो मुजरिम जिसे कठघरे में खड़ा करके बहुत से मुख्यमंत्री, मंत्री, मेयर, पार्षद से लेकर प्रधान तक की कुर्सी बच जाती है. इस मुजरिम का नाम है मानसून. इस मुजरिम का नाम है बादल और बारिश. जिसके नाम पर इन दिनों खूब पर्ची जवाबदेही की फाड़ी जा रही है.