पश्चिम बंगाल की राजनीति में मदरसों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यभर के मदरसों का विस्तृत सर्वे कराने की पहल की है और संबंधित अधिकारियों से जुलाई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. बताया जा रहा है कि इस सर्वे का उद्देश्य मदरसों की स्थिति, संचालन व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी जुटाना है. इस कदम के बाद राज्य की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है.