scorecardresearch
 
Advertisement

शहबाज़-ट्रंप मुलाकात के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला, देखें ब्लैक एंड व्हाइट

शहबाज़-ट्रंप मुलाकात के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला, देखें ब्लैक एंड व्हाइट

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की वायु सेना ने 21 और 22 फरवरी की रात नांगरहार और पक्तिका प्रांत में सात ठिकानों पर हवाई हमले किए. पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में 80 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जबकि तालिबान सरकार का कहना है कि इनमें 18 आम नागरिकों की मौत हुई, जिनमें 11 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल थीं. रमज़ान के महीने में हुए इन हमलों ने मुस्लिम भाईचारे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. तालिबान ने बदले की चेतावनी दी है और कहा है कि इस्लामाबाद को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. 20 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ वॉशिंगटन डीसी में Board of Peace की बैठक में शामिल हुए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की. इसी मुलाकात के एक दिन बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया.

Advertisement
Advertisement