scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल चुनाव में कैसे खिला BJP की जीत का कमल? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

बंगाल चुनाव में कैसे खिला BJP की जीत का कमल? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

बंगाल में आज कमल ने कमाल कर दिखाया. पश्चिम बंगाल ने बीजेपी की झोली उम्मीद से कहीं ज्यादा भर दी. सिर्फ बहुमत ही नहीं, बंगाल में बीजेपी को बहुमत से भी बहुत ज्यादा मत मिला है. दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर बीजेपी का कमल खिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की इस महाजीत पर बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आए. उन्होंने इस जीत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विश्वास की जीत कहा. बंगाल की जीत को उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद कहा. बंगाल में सिर्फ 10 वर्षों के अंदर 3 सीटों के आंकड़े से डबल सेंचुरी के पार जाना ही बीजेपी की अभूतपूर्व सफलता है. बंगाल ने 34 साल लेफ्ट का लाल रंग देखा. फिर 15 साल ममता बनर्जी की फूल पत्ती का रंग देखा. और अब केसरिया बंगाल का नया रंग है. बीजेपी का ये वो बंगाल है जिसमें जय मां काली और जय श्री राम का उद्घोष है.

Advertisement
Advertisement