scorecardresearch
 

एकतरफा प्यार की कहानी... युवक ने घर में पेट्रोल डालकर लगा दी आग! 40 फीसदी झुलस गई लड़की

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक सनसनीखेज कहानी सामने आई. पुलिस के मुताबिक, एकतरफा प्यार में एक युवक ने देर रात युवती के घर में खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस आग में 26 साल की युवती करीब 40 फीसदी झुलस गई. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
एकतरफा प्यार में उठाया खौफनाक कदम. (Photo: Screengrab)
एकतरफा प्यार में उठाया खौफनाक कदम. (Photo: Screengrab)

ओडिशा के राउरकेला से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस का कहना है कि एक युवक ने एकतरफा प्यार में 26 साल की युवती के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस हमले में युवती करीब 40 फीसदी झुलस गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बिसरा ब्लॉक के जराटोला गांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से युवती के पीछे पड़ा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक चाहता था कि युवती उसके साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन उसने प्रपोजल ठुकरा दिया. इसी वजह से आरोपी बौखला गया और उसने यह हमला कर दिया.

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की देर रात युवती अपने घर में सो रही थी. उसी दौरान आरोपी युवक युवती के घर के बाहर पहुंच गया और खिड़की के रास्ते अंदर पेट्रोल डाल दिया. इसके बाद उसने आग लगा दी. कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया. आग की लपटों के बीच फंसी युवती मदद के लिए चिल्लाने लगी.

odisha rourkela woman burnt alive attempt one sided lover arrested

यह भी पढ़ें: सहेली को पता था 'सीक्रेट'... राज खुलने के डर से मार डाला, छिपाना चाहती थी बहन के अफेयर की कहानी

Advertisement

युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत पहुंचे. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की और युवती को जलते घर से बाहर निकाला. इसके बाद उसे तुरंत राउरकेला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, युवती करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गई है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा किया और सबूत जुटाए. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला कथित तौर पर एकतरफा प्यार का लग रहा है. हालांकि, हमले के पीछे आरोपी की मंशा और घटना की विस्तृत जांच अभी जारी है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल युवती जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि आरोपी पुलिस हिरासत में है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement