scorecardresearch
 

लॉकअप में युवक की मौत से हड़कंप! कोरापुट पुलिस के 3 कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज

ओडिशा के कोरापुट में 23 वर्षीय युवक पूर्णा कालार की पुलिस हिरासत में मौत के बाद कार्रवाई हुई है. सब-इंस्पेक्टर बिक्रम साहू समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं. युवक कथित अपहरण केस में डाबुगांव पुलिस स्टेशन में बंद था और लॉकअप में फांसी पर लटका मिला. घटना के बाद लोगों ने थाने पर हमला कर सड़क जाम कर विरोध जताया.

Advertisement
X
लॉकअप सुसाइड से मचा बवाल.(Representational image)
लॉकअप सुसाइड से मचा बवाल.(Representational image)

ओडिशा के कोरापुट जिले में पुलिस हिरासत में 23 वर्षीय युवक की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सब-इंस्पेक्टर बिक्रम साहू और OAPF के जवान कर्ण पुजारी तथा बुधिराम माझी शामिल हैं.

जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप संपद मदकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्णा कालार की मौत हिरासत में आत्महत्या के कारण हुई, जिसके लिए इन तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही जिम्मेदार पाई गई है. उन्होंने कहा कि इसी आधार पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कोरापुट के आवासीय स्कूल में गिरा कंक्रीट स्लैब, कक्षा 3 के छात्र की मौत, एक घायल

गिरफ्तारी और हिरासत में मौत की घटना

पुलिस के अनुसार, पूर्णा कालार को सोमवार को एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसे डाबुगांव पुलिस स्टेशन में रखा गया था. बुधवार सुबह वह लॉकअप में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.

Advertisement

घटना से नाराज लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम जिला मुख्यालय अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

जांच और आगे की कार्रवाई

मामले की जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य सेन को सौंपी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement