scorecardresearch
 

छत पर जाती दिखीं ट्विशा, एक घंटे बाद शव नीचे लाया पति, दो CCTV आए सामने

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को और उलझा दिया है. वीडियो में ट्विशा को घटना से पहले छत की ओर जाते देखा गया, जबकि कुछ देर बाद पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए. ट्विशा की मां ने समर्थ पर मानसिक प्रताड़ना और नशा करने के आरोप लगाए हैं.

Advertisement
X
ट्विशा शर्मा का CCTV सामने आया है, वे सीढ़ियां चढ़कर छत की तरफ जाते दिख रही हैं. Photo ITG
ट्विशा शर्मा का CCTV सामने आया है, वे सीढ़ियां चढ़कर छत की तरफ जाते दिख रही हैं. Photo ITG

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को और पेचीदा बना दिया है. इस वीडियो में ट्विशा को घटना से कुछ समय पहले घर की सीढ़ियां चढ़कर छत की तरफ जाते देखा जा सकता है. इसके कुछ देर बाद पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उन्हें सीढ़ियों से नीचे लाते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि सीढ़ियों पर ही उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई.

ट्विशा 12 मई की रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में संदिग्ध हालात में मृत मिली थीं. वह फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं. घटना की रात का यह वीडियो अब जांच एजेंसियों के लिए अहम साक्ष्य माना जा रहा है.

ट्विशा की मां ने लगाए गंभीर आरोप
मामले को लेकर ट्विशा की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी बेटी नहीं, बल्कि समर्थ सिंह नशीले पदार्थों का सेवन करता था और वह ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि वह अक्सर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था. परिवार का यह भी दावा है कि जब ट्विशा के पिता ने समर्थ से ड्रग्स को लेकर सवाल उठाया, तो उनसे जबरन माफी मंगवाई गई.

आरोपी पति पर 10 हजार का इनाम
ट्विशा की मां ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि आरोपी पति पर इनाम घोषित करने और पासपोर्ट जमा कराने जैसी कार्रवाई पहले ही हो जानी चाहिए थी. उन्होंने मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है.

Advertisement

साल 2024 में हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस के अनुसार, ट्विशा और भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह की मुलाकात वर्ष 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. इसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली थी.

समर्थ सिंह और सास पर क्या हैं आरोप?
मृतका के परिजनों ने पति समर्थ सिंह और सास पर हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण कड़ी मानकर पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement