scorecardresearch
 

शादी के महीनेभर में पति का मर्डर, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा...फिर जंगल में फेंक आई शव

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के एक महीने के बाद ही युवक की हत्या कर दी गई. सबसे बड़ी बात हत्याकांड को उसकी पत्नी ने दो बच्चे के पिता व अपने शादी-शुदा प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया. इस हत्याकांड में उसके प्रेमी का एक दोस्त भी शामिल था.

Advertisement
X
पत्नी ही निकली पति की कातिल. (File Photo: Hariom Singh/ITG)
पत्नी ही निकली पति की कातिल. (File Photo: Hariom Singh/ITG)

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में 8 मार्च को रजनिया कटरा के जंगल से एक युवक की लाश मिली थी. युवक के ऊपर मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस को पहचान अजय बैश्य निवासी खतरा थाना, मझौली जिला सीधी नाम के युवक के रूप में हुई थी. युवक पत्नी के बुलाने पर सिंगरौली जिले के गन्नाई में अपने ससुराल जा रहा था. तभी उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी.

जंगल में रोका और कर दी हत्या

जांच के दौरान पता चला कि अजय वैश्य की शादी उमा वैश्य से 12 फरवरी 2026 को हुई थी. जबकि उमा की इंस्टाग्राम के जरिये अमर बहादुर बैश्य से दोस्ती थी. अमर बहादुर बैश्य शादीशुदा दो बच्चों का पिता है. लेकिन परिवार वालों ने उमा वैश्य की शादी अजय वैश्य से कर दी थी. जिसको लेकर वह खुश नहीं थी. ऐसे में उसने अपने पति अजय वैश्य को फोन कर अपने मायके मिलने के लिए बुलाया. 

अजय के साथ उसकी पत्नी उमा. (File Photo/Hariom Singh)

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध बना पति की मौत की वजह, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर मारी गोली

हालांकि पहले से ही सुनियोजित तरीके से उसने अपने प्रेमी अमर बहादुर वैश्य और उसके मित्र चंद्र बहादुर वैश्य को हर जानकारी उपलब्ध करा रही थी. पत्नी के बुलावे पर मिलने जा रहा पति अजय जब रजनिया के जंगल में पहुंचा. तभी बुलेरो में सवार उसकी पत्नी, प्रेमी अमर बहादुर बैश्य दोस्त चंद्रप्रकाश ने उसे रोका. फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.

Advertisement

पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

इसके बाद शातिराना तरीके से हाथ में ग्लव्स लगाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव के ऊपर मोटरसाइकिल फेक कर फरार हो गए. पुलिस जांच में जब पत्नी से पूछताछ हुई तो पूरा राज खुल गया. जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल पत्नी एवं उसके बॉयफ्रेंड एवं उसके मित्र को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement