scorecardresearch
 

'BJP का एक भी विधायक जीता तो मूंछ-मुंडी कटवा दूंगा', सीहोर से शिवानंद महाराज का विवादित बयान वायरल

सीहोर के भैरूंदा में सातदेव महायज्ञ के दौरान शिवानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने बीजेपी के खिलाफ विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर जिले में एक भी विधायक जीत गया तो वह अपनी मूंछ और मुंडी कटवा लेंगे. बयान में अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगा है.

Advertisement
X
 शिवानंद महाराज ने दिया विवादित बयान (Photo: Screengrab)
शिवानंद महाराज ने दिया विवादित बयान (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित सातदेव महायज्ञ के दौरान शिवानंद महाराज का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महाराज ने बीजेपी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए बड़ा दावा किया है.

वीडियो में शिवानंद महाराज कहते नजर आ रहे हैं कि पूरे जिले में अगर एक भी विधायक जीत गया तो वह अपनी मूंछ कटवा देंगे और यहां तक कि अपनी मुंडी भी कटवा लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यहां से न कोई सांसद जीतेगा और न ही कोई विधायक. साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह जिसे कहेंगे वही चुनाव जीतेगा और लाख कोशिश के बावजूद दूसरे उम्मीदवार जीत नहीं पाएंगे.

शिवानंद महाराज का विवादित बयान

अपने बयान में महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने उनके कार्यक्रम का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को भी कार्यक्रम में आने से रोक दिया गया था और उन्हें रोककर रखा गया. महाराज ने यह भी कहा कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं है और 2028 में जीतकर दिखाने की चुनौती दी.

Advertisement

बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे बयान के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग का भी आरोप लगाया जा रहा है, जिससे विवाद और बढ़ गया है. वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement