सीहोर
सीहोर (Sehore) भारत के राज्य मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का एक जिला ओर नगर पालिका है. यह इस जिले का जिला मुख्यालय भी है (Sehore Administrative Headquarter). यह शहर भोपाल से 38 किमी दूर भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित है. क्षेत्रफल 6,578 वर्ग किलोमीटर है (Sehore Area). सीहोर जिले 4 संसदीय क्षेत्र और 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Sehore Parliamentary and Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सीहोर की जनसंख्या (Sehore Population) 13.11 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 199 लोग रहते हैं (Sehore Density). यहां का लिंग अनुपात (Sehore Sex Ratio) 918 है. इसकी 70.06 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Sehore literacy).
सीहोर का पुराना नाम सिद्धपुर है. सीवन नदी में पाए गए एक शिलालेख के अनुसार, इसका नाम सिद्रपुर पर रखा गया था (Old name of Sehore).
सीहोर अवंति का अभिन्न अंग रहा है. बाद में, यह मगध वंश, चंद्रगुप्त प्रथम, हर्षवर्धन, अशोक, राजा भोज, पेशवा प्रमुखों, रानी कमलापति और भोपाल वंश के नवाबों के संरक्षण में था. 1947 में भारतीय स्वतंत्रता तक सीहोर राजनीतिक एजेंट और ब्रिटिश राज के निवासी का मुख्यालय बना रहा (Sehore History).
सीहोर के परिदृश्य में बड़ी और छोटी नदियां बड़ी संख्या में हैं. नर्मदा, पार्वती, दुधी, न्यूज, कोलार, पापनास, कुलां, सीवान, लोटिया और अन्य नदियां है (Rivers of Sehore). इतिहास के अनुसार इन नदियों में कई पूरातन मूर्तियां मिली हैं. उनमें भगवान विष्णु, गणेश, शिव, पार्वती, नंदी, गरुड़, भगवान महावीर, गौतम बुद्ध, अप्सराओं और परियों की मूर्तियां विभिन्न रूपों और मुद्राओं में मिली हैं (Scattered Idols Founded in Sehore).
सीहोर के भैरूंदा में सातदेव महायज्ञ के दौरान शिवानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने बीजेपी के खिलाफ विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर जिले में एक भी विधायक जीत गया तो वह अपनी मूंछ और मुंडी कटवा लेंगे. बयान में अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगा है.
Narmada Abhishek 11000 Liter Milk: MP के सीहोर जिले से भक्ति और श्रद्धा की एक अद्भुत तस्वीर सामने आई है. भेरूंदा इलाके के सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में 21 दिवसीय महायज्ञ का भव्य समापन हुआ. इस अवसर पर 11 हजार लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिडिल ईस्ट में जारी ईरान युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश के खेतों तक पहुंच गया है. पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के कारण बारदाने (पीपी बैग) का संकट खड़ा हो गया है, जिससे सरकार को गेहूं खरीदी की तारीख तीसरी बार बढ़ानी पड़ी है. फसल कटकर तैयार है, लेकिन बोरी न होने से किसान परेशान हैं.
सीहोर जिले में जमीन विवाद ने दो सगे भाई-बहन की जान ले ली. परीक्षा देने जा रहे दोनों को रास्ते में रोककर उनके चाचा और चचेरे भाई ने कथित तौर पर डंडों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
मध्य प्रदेश के सीहोर के एक कारोबारी परिवार ने दावा किया है कि उनके दादा ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35 हजार रुपये का ‘वॉर लोन’ दिया था, जो आज तक नहीं लौटाया गया. अब 109 साल बाद परिवार यूके सरकार को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. उनका कहना है कि ब्याज समेत यह रकम अब करोड़ों में पहुंच चुकी है.
MP के रूठिया परिवार का यह मामला किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा है, लेकिन इसके पीछे मौजूद दस्तावेज 109 साल पुराने इतिहास की गवाही दे रहे हैं. ब्रिटिश हुकूमत भले ही भारत छोड़कर चली गई, लेकिन एक भारतीय रईस का 'उधार' आज भी लंदन के शाही रिकॉर्ड्स और इंटरनेशनल कानूनों की गलियों में इंसाफ तलाश रहा है.
MP के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर में लाडली बहनों को चेतावनी दी है कि यदि वे सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, तो उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा. मंत्री महिलाओं की कम उपस्थिति से नाराज थे.
MP News: सीहोर जिले के लाचौर गांव में एक गाय 'राधा' की अनोखी अंतिम यात्रा निकाली गई. ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ परिवार ने अपनी प्रिय गाय का वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया.
सीहोर जिले के लाचौर गांव में आस्था और प्रेम का अनोखा मेल देखने को मिला. भाजपा नेता श्यामलाल मीणा के परिवार ने अपनी पालतू गाय की मृत्यु पर उसका ठीक परिवार के सदस्य की तरह अंतिम संस्कार किया. दरअसल उसे सिर्फ पशु नहीं, घर का अभिन्न हिस्सा माना जाता था.
Sehore Medical Negligence Scissors Case: मध्य प्रदेश के सीहोर में नसबंदी ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई. अंतिम संस्कार के बाद उसकी राख में सर्जिकल कैंची मिलने से डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है.
सीहोर जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने नवजात बच्ची का सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार कर दिया. जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मध्य प्रदेश के सीहोर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेबस पिता ने सड़क किनारे ही अपनी नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया. जिसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
MP News: रेत के अवैध खनन की खबर चलने के बाद खनिज विभाग का अमला एक्शन में आया है. कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो नाव जब्त की हैं.
मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी कहे जाने वाली मां नर्मदा नदी अवैध खनन का सबसे बड़ा शिकार बनी हुई है. सरकार के लाख दावों के बावजूद मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन रुक नहीं रहा है.
MP Sehore News: शिक्षा विभाग के अनुसार, वायरल फोटो करीब 2-3 महीने पुरानी है, लेकिन इसकी पुष्टि होते ही स्कूल की प्रिंसिपल, ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं.
Lady Police SI Thar Accident: महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत ने तेज रफ्तार थार ने पहले सड़क किनारे कंबल बेच रहे लोगों को टक्कर मारी और फिर दो बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया. महिला एसआई को एफआईआर के बाद सस्पेंड कर दिया गया है.
VIT यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में खाने और पानी की क्वालिटी खराब होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र बीमार पड़ रहे हैं और उनमें पीलिया के लक्षण दिख रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया.
MP News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर कोठरी के पास VIT यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने हंगामा मचाते हुए यूनिवर्सिटी के वाहनों को भी जला दिया है.
MP News: सलकनपुर में उत्तम सेवा धाम आश्रम के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शामिल नहीं होने से संत उत्तम स्वामी महाराज नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि जिसके पास दो घंटे का समय नहीं, ऐसा व्यक्ति हमें नहीं चाहिए. बाद में मुख्यमंत्री वर्चुअल के माध्यम से जुड़े और माफी मांगी.
Sehore News: बुलडोजर एक्शन के दौरान इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अवैध मंजिल को तोड़ने का काम जारी रहा. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया.
MP पुलिस टीम की गिरफ्त में आए शिवाजी सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल राजधानी भोपाल की अवधपुरी कॉलोनी में रहते हैं.