scorecardresearch
 

खेत में फूल तोड़ने गए चाचा-भतीजे की संदिग्ध मौत, नदी किनारे मिले दोनों के शव... तार में करंट की आशंका

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में खेत पर फूल तोड़ने गए चाचा-भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो नदी किनारे एक खेत में दोनों के शव मिले. परिजनों ने खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तारों में करंट होने की आशंका जताई है.

Advertisement
X
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर लगाया पता. (Photo: Screengrab)
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर लगाया पता. (Photo: Screengrab)

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में खेत पर गए चाचा-भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों सोमवार दोपहर घर से फूल तोड़ने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने फोन किया तो दोनों ने कॉल रिसीव नहीं की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू हुई तो नदी किनारे एक खेत में दोनों के शव मिले.

मृतकों की पहचान बेरखेड़ी राजाराम गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक अहिरवार और उनके 16 वर्षीय भतीजे संजय अहिरवार के रूप में हुई है. परिजनों ने खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए तारों में करंट होने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

Raisen Uncle Nephew Die In Field Electrocution Suspected

जानकारी के मुताबिक, अशोक अहिरवार सोमवार दोपहर अपने 16 वर्षीय भतीजे संजय के साथ खेत की तरफ गए थे. दोनों का मकसद खेत से फूल तोड़ना था. शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई.

परिजनों ने दोनों के मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. काफी देर तक संपर्क नहीं हुआ तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: तिरंगा उतारते हुए करंट लगने से 10वीं के छात्र की मौत, पाइप के टच में थी 11 केवी की हाई टेंशन लाइन

Advertisement

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की. लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजनों ने नदी किनारे इलाके में तलाश शुरू की. तलाश के दौरान ग्राम चौकीदार नर्मदा चढ़ार के खेत में दोनों के शव मिले. एक साथ चाचा और भतीजे के शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया.

Raisen Uncle Nephew Die In Field Electrocution Suspected

परिजनों के मुताबिक, अशोक के हाथ में तार फंसा हुआ था. उनका कहना है कि खेत में जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए तार लगाए गए थे और इन्हीं तारों में करंट होने की आशंका है. हालांकि, पुलिस ने अभी करंट लगने को मौत की अंतिम वजह नहीं माना है. पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: 10वीं के छात्र की करंट लगने से मौत, बोर्ड परीक्षा के लिए कर रहा था युनिफॉर्म प्रेस

मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुल्तानगंज तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला भी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए.

तहसीलदार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दूसरे तथ्यों का इंतजार कर रही है. यह साफ होने के बाद ही पता चलेगा कि खेत में लगे तारों में करंट था या दोनों की मौत की कोई दूसरी वजह थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement