रायसेन
रायसेन (Raisen) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला और एक नगर पालिका है. यह इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है (Raisen Administrative Headquarter). रायसेन राज्य की राजधानी भोपाल (Bhopal) से 45.5 किमी दूर पर स्थित है. इसका क्षेत्रफल 8,466 वर्ग किलोमीटर है (Raisen Area).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक रायसेन की जनसंख्या (Raisen Population) 13.32 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 157 लोग रहते हैं (Raisen Density). यहां का लिंग अनुपात (Raisen Sex Ratio) 901 है. इसकी 72.98 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Raisen literacy).
16वीं शताब्दी की शुरुआत में मध्य प्रदेश के रायसेन पर मुगल सेना (Mughal Army) ने बार-बार हमला किया था. 1528 में, पहले जौहर का नेतृत्व रानी चंदेरी ने किया था (First Jauhar in Raisen). मुगल सेना के जाने के बाद, राज्य ने दिल्ली से आदेश स्वीकार करने से इनकार कर दिया. रायसेन किले की एक लंबी घेराबंदी के बाद, रानी दुर्गावती और 700 रायसेन महिलाओं ने 1532 में दूसरा जौहर किया. मुगल शासन को मानने से इनकार करने पर यह दोहराया गया और 1543 में तीसरे जौहर का नेतृत्व रानी रत्नावली ने किया (Raisen History).
एक पहाड़ी की चोटी पर विशाल रायसेन किला है और इसी पर इस शहर का रखा गया (Raisen Name).
रायसेन जिले में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थान रायसेन किला, दरगाह और सांची स्तूप हैं. यह शहर पहाड़ियों से घिरा हुआ है और हर साल कई पर्यटक शहर में आते हैं (Raisen Tourism).
यह जिला मुख्य रूप से कृषि प्रधान है (Raisen Predominantly Agrarian).
Raisen Dhuni Darbar World Record: रायसेन के उदयपुरा में दादा धूनी दरबार में 1.51 लाख किलो सामग्री, सोना-चांदी की आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न. संत शिवानंद महाराज को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड. पूरी रिपोर्ट पढ़ें...
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में खेत पर फूल तोड़ने गए चाचा-भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो नदी किनारे एक खेत में दोनों के शव मिले. परिजनों ने खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तारों में करंट होने की आशंका जताई है.
मध्य प्रदेश के रायसेन में हुए गोलीकांड का लाइव वीडियो 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना जेल के मुख्य गेट की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने गोली चलाई और प्रहरी के सिर पर भी वार किया.
मध्य प्रदेश के रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड का दस दिन बाद लाइव वीडियो सामने आया है. वीडियो में आरोपी नीलेश ठाकुर जेल से फरार होने की कोशिश करता और नाकाम होने पर प्रहरी पर गोली चलाता दिखाई दे रहा है. हमले में प्रहरी के सिर पर भी वार किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
रायसेन में किन्नर समाज ने करीब 200 साल पुरानी परंपरा के तहत कजलियां पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पूजा-अर्चना और आरती के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंचा, जहां कजलियों का विसर्जन किया गया. कई शहरों से आए किन्नरों ने नृत्य किया. नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और किन्नरों ने खुशहाली की दुआ मांगी.
BRICS देशों के प्रतिनिधियों ने यूनेस्को विश्व धरोहर भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का भ्रमण किया. हजारों साल पुराने शैलचित्रों के जरिए मानव, वन्यजीव और प्रकृति के प्राचीन संबंध को करीब से समझा.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बेटियों की शिक्षा और विकास कार्यों को लेकर कई बड़ी बातें कही. लेकिन दौरे के अंत में चीनी के दाम पर पूछे गए सवाल और उनके जवाब ने सबका ध्यान खींच लिया. देखिए पूरी रिपोर्ट...
MP News: रायसेन के स्टेट हाईवे 19 (बरेली-पिपरिया) पर पहली बारिश में नयागांव का नया पुल धंस गया. 1 दिसंबर 2025 को जवान की मौत के बाद बना था पुल. MPRDC की लापरवाही से बड़ा खतरा...
एमपी के रायसेन में गड़े धन की तलाश के दौरान कारोबारी की कथित मानव बलि देकर हत्या का मामला सामने आया. पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से अंधविश्वास, लालच और हत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आरोप है कि गड़े धन (दफीना) की तलाश में निकले तीन लोगों ने अपने ही साथी की कथित तौर पर मानव बलि दे दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के रायसेन में दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने बैरक के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
एक युवक लड़की को भगा ले गया, तो परिजनों का गुस्सा हैवानियत की सारी हदें पार कर गया. रायसेन में दबंगों ने 70 साल के बुजुर्ग को बंधक बनाया, बेरहमी से पीटा और फिर जबरन पेशाब पिला दी. इस शर्मनाक वारदात का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. एक बुजुर्ग की बेबसी, दबंगों की दरिंदगी और इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना ने हैरान कर दिया.
रायसेन में बेटे की प्रेम शादी की सजा 70 वर्षीय बुजुर्ग को दी गई. लड़की पक्ष के लोगों ने उनका अपहरण कर मारपीट की और जबरन पेशाब पिलाया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश में रायसेन के सरकारी वेयर हाउस में हजारों टन गेहूं के खराब होने की बात सामने आ रही है. करीब 35 करोड़ रुपये कीमत का गेहूं खराब हो गया, लेकिन इसे बचाने के प्रयास में किराया, रखरखाव और कीटनाशक छिड़काव पर खर्च बढ़कर करीब 150 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस मामले में अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया जाएगा.
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज वेयर हाउस में रखे करीब 35 करोड़ रुपये का गेहूं खराब होने की बात सामने आ रही है. यहां करीब 22 हजार टन गेहूं लंबे समय से पड़ा था, जिसे बचाने के लिए कई बार कीटनाशक छिड़काव भी किया गया. लोगों का कहना है कि गेहूं से दुर्गंध आ रही है, वह उपयोग के लायक नहीं बचा.
रायसेन में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक स्कूटी खड़े ट्रक में जा भिड़ी. जिससे मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात आरक्षक की मौत हो गई. जबकि एसपी के स्टेनो गंभीर रूप से घायल हो गए.
MP के रायसेन जिले में ऐतिहासिक किले की प्राचीर से तोप चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है. ईरान-इजरायल युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच इस वीडियो को जिस कैप्शन और नारों के साथ पोस्ट किया गया, उसने सुरक्षा और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.
मध्य प्रदेश के रायसेन के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान से एक संदिग्ध उपकरण गिरता दिखाई दिया. इस पर 'Malaysia Meteorological Department' लिखा था. विस्फोटक होने की आशंका के चलते ग्रामीण दहशत में आ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद इसे मौसम संबंधी टेलीमेट्री डिवाइस रेडियोसोंडे बताया.
Til Ganesh Special: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तिलगणेश मंदिर में एक ऐसा चमत्कार होता है जहां गणेश जी की प्रतिमा हर साल एक तिल के बराबर बढ़ती है. जामवंत गुफा के पास स्थित इस त्रेतायुगीन मंदिर की पूरी कहानी और तिल चौथ का महत्व यहां पढ़ें...
Tiger Death Madhya Pradesh: पिछले एक दशक में अकेले बुधनी-बरखेड़ा रेलवे ट्रैक पर 10 बाघ, 15 तेंदुए, दो भालू और अन्य जंगली जानवर मारे जा चुके हैं.
MP News: रायसेन में जिस दलित परिवार के यहां भोजन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार हुआ था, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उसी परिवार के घर भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया था.