scorecardresearch
 

MP: जेरोन खालसा में 466 वोटों से 'खाली कुर्सी' की जीत, नगर परिषद अध्यक्ष की हुई हार

MP News: निवाड़ी जिले के जेरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए निर्वाचन में खाली कुर्सी ने 466 वोटों से जीत दर्ज की है. खाली कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 633 और भरी कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 167 वोट पड़े.

Advertisement
X
जेरोन खालसा में खाली कुर्सी 466 वोटों से जीती.(Photo- ITG)
जेरोन खालसा में खाली कुर्सी 466 वोटों से जीती.(Photo- ITG)

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए वोटिंग का परिणाम शुक्रवार, 6 नवंबर को घोषित कर दिया गया. चुनाव में खाली कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 633 वोट पड़े, जबकि भरी कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 167 वोट मिले. इस तरह खाली कुर्सी ने 466 वोटों से जीत दर्ज की.

परिणाम सामने आने के साथ ही मतदाताओं ने मौजूदा नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को पद से हटाने के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया है. जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए बुधवार, 4 नवंबर को मतदान कराया गया था. 

मतदान को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल रही. प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई. मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई, जिसमें खाली कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 633 और भरी कुर्सी के पक्ष में 2 हजार 167 वोट मिले. दोनों के बीच 466 वोटों का अंतर रहा.

यह भी पढ़ें: 5 साल का इंतजार नहीं! MP की नगर पंचायत में अध्यक्ष को हटाने के लिए जनता ने डाले वोट, 15 में से 12 पार्षद थे खिलाफ

Advertisement

जेरोन खालसा नगर परिषद के लिए यह परिणाम स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. मतदाताओं के फैसले के बाद अध्यक्ष पद से जुड़ी आगे की आधिकारिक प्रक्रिया निर्वाचन नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement