देश की राजधानी दिल्ली में धनतेरस के बीच ट्रैफिक का बुरा हाल है. सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. कई जगह ट्रैफिक बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है. हालात ऐसे हैं कि महज 5 किलोमीटर का सफर तय करने में भी आधे घंटे तक का समय लग रहा है.
आजतक की रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल ने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से ट्रैफिक की स्थिति दिखाई. उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में लोग जाम से परेशान हैं. ऐसे में अगर किसी को एक जगह से दूसरी जगह जाना है तो उसे सामान्य समय से एक से डेढ़ घंटे ज्यादा लेकर चलना चाहिए.
कनॉट प्लेस से खान मार्केट तक गाड़ियों की लंबी कतारें
निजामुद्दीन के अलावा कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे इलाकों में भी ट्रैफिक का यही हाल है. सड़कों पर बाइक, कार, टैक्सी और बसें एक के पीछे एक खड़ी नजर आ रही हैं. कई जगह गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. इससे लोगों को कम दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है.
ट्रैफिक संभालने में जुटे पुलिसकर्मी
सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात हैं. वे गाड़ियों की आवाजाही को संभालने और ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, फेस्टिव सीजन के चलते सड़कों पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने से लोगों को परेशानी हो रही है.
घर से निकलने से पहले रखें डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय
दिल्ली में कहीं जाना है तो घर से निकलने से पहले कम से कम एक से डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लेकर चलें. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक की स्थिति लगभग एक जैसी नजर आ रही है. ऐसे में छोटी दूरी के सफर के लिए भी सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में PEAK पर पॉल्यूशन, बिगड़ते हालात के बीच लागू हुआ GRAP-3
खिचड़ीपुर के पास लगा जाम
खिचड़ीपुर के पास शाम करीब 6:30 बजे वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही.
ITO के पास लगा जाम
दिल्ली में सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है. ITO के पास शाम करीब 6:05 बजे ट्रैफिक जाम देखने को मिला. इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं.
साकेत इलाके में भी दिखा जाम
दिल्ली के साउथ इलाके में स्थित साकेत में भी जाम देखने को मिला.