scorecardresearch
 

MP: शायर ने मुशायरे में पढ़ दी आपत्तिजनक शायरी, जमकर हुई मारपीट, 7 लोगों पर FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे के दौरान आपत्तिजनक शायरी को लेकर हंगामा और मारपीट हो गई. पुलिस ने मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. शायर अबू बकर जिया पर गलत शेर पढ़ने का आरोप है, जबकि उनकी शिकायत पर मुस्लिम समाज के सदर समेत सात लोगों पर भी प्रकरण दर्ज हुआ है.

Advertisement
X
खरगोन में ऑल इंडिया मुशायरे के दौरान हंगामा (Photo: Screengrab)
खरगोन में ऑल इंडिया मुशायरे के दौरान हंगामा (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे के दौरान हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं. यह घटना खरगोन शहर के जम-जम मार्केट में आयोजित मुशायरे के दौरान सामने आई.

खरगोन कोतवाली पुलिस ने शिकायतों के आधार पर तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. पहली शिकायत मुस्लिम समाज के सदर द्वारा की गई, जिसमें शायर अबू बकर जिया पर गलत और आपत्तिजनक शायरी पढ़ने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने इस शिकायत पर शायर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

आपत्तिजनक शायरी को लेकर मुशायरे में मचा बवाल

दूसरी तरफ, शायर अबू बकर जिया ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनकी शिकायत पर मुस्लिम समाज के सदर आसिफ प्रिंस, पूर्व सदर आरिफ केजीएन, अल्ताफ आजाद समेत कुल सात रसूखदार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

बताया गया कि खरगोन के शायर अबू बकर जिया द्वारा आपत्तिजनक शेर पढ़ने के बाद कार्यक्रम स्थल पर विवाद शुरू हो गया था. इसके बाद वहां हंगामा हुआ और अबू बकर के साथ हाथापाई की गई.

Advertisement

हंगामे और मारपीट के बाद पुलिस ने दर्ज की तीन FIR

पुलिस ने बिहार के एक शायर पर अंडा फेंकने वाले एक आरोपी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. यह ऑल इंडिया मुशायरा नगर पालिका खरगोन द्वारा 7 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement