scorecardresearch
 

रस्सी बांधकर दांतों से खींची IG की गाड़ी! ग्वालियर में अरविंद सक्सेना को मिली अनोखी विदाई

ग्वालियर में आईजी अरविंद सक्सेना की विदाई चर्चा का विषय बन गई. सेवानिवृत्ति के मौके पर एक आरक्षक ने दांतों के सहारे उनकी गाड़ी खींचकर उन्हें विदाई दी.

Advertisement
X
शुक्रवार को आईजी अरविंद सक्सेना सेवानिवृत्त हुए. (Photo: ITG)
शुक्रवार को आईजी अरविंद सक्सेना सेवानिवृत्त हुए. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आईजी अरविंद सक्सेना के रिटायरमेंट पर अनोखे तरीके से विदाई दी गई. विदाई के मौके पर एक आरक्षक दांतों के सहारे रस्सी से उनकी गाड़ी खींचते हुए नजर आए.

ग्वालियर के आईजी कार्यालय में आईजी अरविंद सक्सेना अपनी गाड़ी में बैठे थे, उसी कार्यालय में पदस्थ एक आरक्षक (कांस्टेबल) गाड़ी के आगे रस्सी बांधकर उसे अपने दांतों के सहारे खींचते नजर आए.

बता दें, शुक्रवार को आईजी अरविंद सक्सेना सेवानिवृत्त हुए. उनके रिटायरमेंट समारोह में डीआईजी असित यादव, ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 'ताहिर हुसैन समेत सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा', अंकित शर्मा के भाई की मांग

विदाई को यादगार बनाने के लिए आईजी जिस गाड़ी में कार्यालय से निकलकर घर रवाना होने वाले थे, उस गाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया गया.

इसके बाद आरक्षक सुनील यादव ने गाड़ी के अगले हिस्से में रस्सी बांधी और उसे अपने दांतों के बीच दबाकर गाड़ी को आईजी कार्यालय से बाहर तक खींचते नजर आए.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरक्षक सुनील यादव दांतों के सहारे रस्सी पकड़कर गाड़ी खींचने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान पीछे मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आते हैं. जैसे ही गाड़ी कार्यालय परिसर से बाहर पहुंचती है, सुनील यादव अपने दांतों से रस्सी हटा लेते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement