scorecardresearch
 

दर्द से राहत देने वाली मशीन बन गई मौत की वजह, थेरेपी मैट में लगी आग, 90 साल के बुजुर्ग की गई जान

पीठ दर्द से राहत पाने के लिए 90 साल के ग्लैडविन इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का इस्तेमाल कर रहे थे. उन्हें क्या पता था कि जिस मशीन पर भरोसा करके वे दर्द कम करने की कोशिश कर रहे हैं, वही उनकी जिंदगी की आखिरी वजह बन जाएगी. भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में थेरेपी के दौरान मैट में अचानक शॉर्ट-सर्किट हुआ, स्पार्किंग के बाद आग लग गई और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए.

Advertisement
X
पीठ दर्द का इलाज करा रहे थे बुजुर्ग. (Photo: ITG)
पीठ दर्द का इलाज करा रहे थे बुजुर्ग. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में हुए शॉर्ट-सर्किट ने 90 साल के बुजुर्ग की जान ले ली. घटना के बाद परिवार सदमे में आ गया. ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मशीन में तकनीकी खामी थी, रखरखाव में कोई कमी थी या फिर किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ. जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

पुलिस के मुताबिक, 27 मई की दोपहर ग्लैडविन अपने घर में थे. लंबे समय से पीठ दर्द से परेशान होने के कारण वे नियमित रूप से इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का उपयोग करते थे. उस दिन भी वे उसी मैट पर थेरेपी ले रहे थे. सब कुछ सामान्य चल रहा था. तभी अचानक मशीन से स्पार्किंग होने लगी.

परिजनों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही थेरेपी मैट में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि ग्लैडविन उसकी चपेट में आ गए. उम्र अधिक होने और शरीर के कमजोर होने के कारण वे खुद को बचा नहीं पाए. परिजनों ने तुरंत उन्हें आग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: Gurugram Fire: गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 80 साल की बुजुर्ग महिला जिंदा जली

अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही. इलाज के दौरान आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि थेरेपी मैट की बैटरी या उसके इलेक्ट्रिक सिस्टम में किसी तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट-सर्किट हुआ. इसी शॉर्ट-सर्किट के बाद स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई. हालांकि हादसे की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे उपकरणों का उपयोग हमेशा सावधानी से करना चाहिए. यदि किसी मशीन से असामान्य गर्मी, जलने की गंध या स्पार्किंग जैसी स्थिति दिखाई दे तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement