scorecardresearch
 

'यौन इच्छा खत्म करनी है...' शख्स ने कुल्हाड़ी से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में चल रहा इलाज

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 42 साल के एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपने प्राइवेट पार्ट काट डाला. यह घटना शनिवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हुई. परिवार वालों का कहना है कि पीड़ित ने अपने खेत के पास यह कदम उठाया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने चचेरे भाई को बुलाया. फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
पीड़ित ने अपने खेत के पास जाकर उठाया कदम. (Photo: Representational)
पीड़ित ने अपने खेत के पास जाकर उठाया कदम. (Photo: Representational)

मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी यौन इच्छाओं को खत्म करने को लेकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. उसने अपना प्राइवेट पार्ट कुल्हाड़ी से काट दिया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

एजेंसी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई. जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रहने वाला व्यक्ति अपने खेत के पास था. परिजनों का कहना है कि वहीं उसने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई.

घायल होने के बाद उसने अपने चचेरे भाई को कॉल किया और जानकारी दी. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महाराजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: घर पर सो रहे शख्स का काटा प्राइवेट पार्ट, परिजनों ने जताया किन्नर समुदाय पर शक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित घटना के पीछे अपनी सोच बताते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में उसने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान था. इसी वजह से यह कदम उठाया. उसने कहा, मैंने सोचा कि मुझे अपनी यौन इच्छा खत्म कर देनी चाहिए. इसी वजह से मैंने यह कदम उठाया. मैंने कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काट डाला.

Advertisement

पीड़ित के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है. परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उसकी पत्नी लंबे समय से लकवे की बीमारी से जूझ रही हैं. परिवार आर्थिक परेशानियों का भी सामना कर रहा है. एक बेटी की शादी अगले महीने तय है.

जिला अस्पताल के अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था, उसका इलाज जारी है. वहीं, महाराजपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत मिलती है तो तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement