scorecardresearch
 

प्रेग्नेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीना हो सकता है खतरनाक

गर्भावस्था में होने वाली एक छोटी सी गलती भी मां और बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.

Advertisement
X
गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक पीना है खतरनाक
गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक पीना है खतरनाक

गर्भवस्था में महिला को बेहतर खानपान के साथ ही अच्छी देखभाल की भी जरूरत होती है. ये वो समय होता है जब उसके भीतर एक जिंदगी पल रही होती है. ये एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता सिर्फ एक मां ही समझ सकती है.

लेकिन गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक छोटी सी गलती भी मां और बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस दौरान जरूरत होती है.

कई बार जानकारी के अभाव में और क्रेविंग के चलते महिलाएं कुछ ऐसी चीजें खाने लग जाती हैं जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है कि होने वाली मां कुछ भी ऐसा नहीं खाए जिसका उस पर उसके बच्चे पर गलत असर पड़े.

Advertisement

इस दौरान कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह लेकर ही कुछ खाएं या पिएं.प्रेग्नेसी में बहुत सी महिलाओं को सॉफ्ट डिंक पीने की क्रेविंग होती है. पर क्या आप जानती हैं

एक शोध के मुताबिक, गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा और दूसरे शुगर से भरपूर ड्रिंक पीने से बच्चों को मोटापे की शिकायत हो सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था में जो औरतें हर रोज सॉफ्ट ड्रि‍क पीती हैं उनके होने वाले बच्चों का बॉडी मास इंडेक्स काफी हाई होता है. .

गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने वाली औरतों के बच्चों को छोटी उम्र में ही पाचन और वजन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं. इसलिए विशेषज्ञ भी गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीने की सलाह देते हैं.

Advertisement
Advertisement