scorecardresearch
 

जानें कौन हैं रुक्म‍िणी सहाय, जिस पर मर मिटे नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश की आज रुक्म‍िणी सहाय से शादी हो रही है. कौन हैं नील की दुल्हनिया और क्या करती हैं... जानिये उनके बारे में सब कुछ यहां...

Advertisement
X
रुक्म‍िणी सहाय
रुक्म‍िणी सहाय

शाहिद कपूर की तरह ही बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश भी अरेंज मैरिज करने वाले हैं. नील की 9 फरवरी को शादी है और उनकी दुल्हन का नाम है रुक्म‍िणी सहाय, जो बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखतीं.

नील की दुल्हनिया क्या करती हैं और कौन हैं, जानिये उनके बारे में सब कुछ यहां...



फिल्मी जगत से नहीं हैं रुक्म‍िणी
नील बॉलीवुड से तो रुक्मिणी सहाय एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. नील के उनके परिवार रुक्म‍िणी को पसंद किया है. दोनों के माता-पिता एक दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं.

एविएशन में करती हैं काम
रुक्मिणी सहाय ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है और अपना करियर एविएशन सेक्टर में बनाया है.



मुंबई में ही जन्म
रुक्म‍िणी का जन्म 1989 में मुम्बई में ही हुआ. वो 27 साल की हैं और नील उनसे 6 साल बड़े हैं.

Advertisement

नील और रुक्म‍िणी की दोस्ती पुरानी
दोनों के परिवार एक दूसरे को लंबे अरसे से जानते थे इसलिए दोनों में दोस्ती बचपन से थी. इसलिए दोनों की गजब की केमेस्ट्री दिखती है.


स्टाइलिश और पारंपरिक भी
रुक्म‍िणी एविएशन में काम करती हैं और अपने दोस्तों के बीच अपने स्टाइल को लेकर काफी famous हैं. पर रुक्म‍िणी को इसके साथ ही सादगी के साथ रहना भी आता है, जिसे देखकर नील के माता-पिता नितिन मुकेश और निशी मुकेश कायल हैं. उनका कहना है कि रुक्मिणी उन ट्रेडिशंस को बखूबी पहचानती हैं, जिनके साथ नील की परवरिश हुई है.

रुक्म‍िणी की हाइट
रुक्म‍िणी का कद 5'5 है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement