scorecardresearch
 

बीएसएफ बना रहा है महिला बाइकर्स की स्टंट टीम

महिलाएं अपना दम हर जगह दिखा रही हैं और जल्द ही महिला शक्त‍ि का एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिलेगा. इसे BSF की ओर से तैयार किया जा रहा है...

Advertisement
X
महिला बीएसएफ बाइकर्स टीम
महिला बीएसएफ बाइकर्स टीम

इस साल मार्च में बीएसएफ को बाइक पर स्टंट करने वाली महिलाओं की पहली टीम मिल जाएगी. इसे नाम दिया गया है, 'महिला जांबाज'. इस टीम को पुरुष जांबाज टीम के एक्सपर्ट सब-इंस्पेक्टर के एम कल्याण ट्रेनिंग दे रहे हैं.

देशभर की 5 हजार महिला सैनिकों में से सिर्फ 46 को इस टीम के लिए चुना गया है. ग्वालियर की बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में पिछले साल 22 अक्टूबर से इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है. ताकि टीम मार्च में अपनी पहली परफॉर्मेंस दे सके.


दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक रोजाना इन्हें छह घंटे ट्रेनिंग दी जाती है. ये टीम अब तक 13 प्रकार के फॉर्मेशन बनाना सीख चुकी है. सीआरपीएफ भी इससे पहले महिलाओं की ऐसी टीम बना चुकी है लेकिन वह कभी 8 फॉर्मेशन से आगे नहीं जा पाईं.

Advertisement

लद्दाख से आईं सब इंस्पेक्टर स्टेजिंग नॉरयांग इस महिला बाइकर टीम की कैप्टन हैं. वह कहती हैं कि हमारे साथ ट्रेनिंग ले रहीं 46 में 43 लड़कियों ने कभी साइकिल भी नहीं चलाई थी. लेकिन इस टीम के लिए हम बाइक चलाना सीख रही हैं.


अभी तक ये टीम 13 फॉर्मेशन पूरे कर चुकी है और इसका लक्ष्य 22 फॉर्मेशन बनाने तक पहुंचने का है . अगर टीम सभी 22 फॉर्मेशन में कुशल हो जाती है तो 2018 में राजपथ पर बीएसएफ की तरफ से पुरुषों की जगह यह टीम अपना प्रदर्शन दिखा सकेगी. अगर ऐसा हुआ तो राजपथ पर बाइक स्टंट करने वाली महिलाओं की यह देश में पहली टीम होगी.

Advertisement
Advertisement