scorecardresearch
 

बॉडी का कौन सा पार्ट है सबसे ज्‍यादा कामोत्तेजक?

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर का कौन सा अंग सबसे कम कामोत्तेजक है? यौन और मस्तिष्क के बीच संबंधों का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों के एक समूह ने पैरों को हमारे शरीर का सबसे कम कामोत्तेजक हिस्सा बताया है.

Advertisement
X
सबसे कम आकर्षित अंग है पैर
सबसे कम आकर्षित अंग है पैर

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर का कौन सा अंग सबसे कम कामोत्तेजक है? यौन और मस्तिष्क के बीच संबंधों का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों के एक समूह ने पैरों को हमारे शरीर का सबसे कम कामोत्तेजक हिस्सा बताया है.

'डेली मेल' के मुताबिक, ब्रिटेन की बैंगर यूनिवर्सिटी और जोहांसबर्ग की यूनिवर्सिटी ऑफ विटवॉटर्सरैंड द्वारा किए गए संयुक्त अध्ययन में पाया गया कि यौन आकर्षण के नजरिए से शरीर के 41 अंगों में से पैर सबसे नीची श्रेणी में आते हैं.

इन परिणामों से यह सच सामने आ गया है कि पैरों का गुप्तांगों से कामुक संबंध होता है.

अध्ययन में अन्य परिणाम भी सामने आए हैं. इसमें पाया गया कि पैरों के पीछे का हिस्सा और हाथ भी अन्य ऐसे अंग हैं जो महिलाओं में कामुकता को स्थिर करते हैं.

Advertisement

बैंगर यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइकोलॉजी के ओलिवर टर्नबल ने कहा, 'अधिकतर लोग मानते हैं कि महिलाओं का पूरा शरीर कामुकता से भरा होता है और पुरुषों का केवल एक ही अंग कामुक होता है.'

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अध्ययन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के 800 लोगों से सवाल जवाब के आधार पर किया गया. शरीर के सबसे अधिक कामोत्तेजक अंग निश्चित रूप से जननांग है. इसके बाद होंठ, कान, आंतरिक अंग और कंधों की हड्डियां हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement