scorecardresearch
 

Switchboard Cleaning Tips: घर की दीवारों पर लगे स्विचबोर्ड हो गए हैं गंदे और चिपचिपे? रसोई की इन 7 चीजों से मिनटों में नए जैसे चमक उठेंगे

Switchboard Cleaning Tips: स्विचबोर्ड पर जमी धूल, चिकनाई और उंगलियों के निशान समय के साथ उन्हें गंदा और पुराना दिखाने लगते हैं. ऐसे में घर की रसोई में मौजूद कुछ आम चीजें उनकी सफाई को आसान बना सकती हैं. इन चीजों से सफाई करने से स्विचबोर्ड्स की खोई चमक वापस आ सकती है.

Advertisement
X
स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए चावल का आटा भी मददगार साबित हो सकता है.  (Photo: ITG)
स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए चावल का आटा भी मददगार साबित हो सकता है. (Photo: ITG)

Switchboard Cleaning Tips: सभी घरों में लाइट, पंखा या फिर कोई भी इलेक्ट्रिक गैजेट खोलने के लिए स्विचबोर्ड्स लगे होते हैं. इन स्विचबोर्ड्स का इस्तेमाल दिन-रात किया जाता है. इन्हें चालू या बंद करते समय शायद ही कोई अपने हाथों को साफ करने की जहमत उठाता होता होगा. ऐसे में धीरे-धीरे इस्तेमाल होते हुए सफेद रंग के ये स्विचबोर्ड्स गंदे और पीले हो जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन पर धूल, चिकनाई, गंदगी के कण धीरे-धीरे इक्ट्ठा होने लगते हैं. अक्सर लोग फर्श, किचन और फर्नीचर की सफाई पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन दीवारों पर लगे गंदे स्विचबोर्ड पूरे घर का लुक खराब कर सकते हैं. 

क्या आपके घर के स्विचबोर्ड भी सफेद से पीले पड़ चुके हैं? अगर हां, तो आपने उन्हें साफ करने की बहुत कोशिश की होगी. लेकिन इनकी सफाई करना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है. बहुत से लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं, लेकिन ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम चीजें इस काम को आसान बना सकती हैं. चलिए जानते हैं किन चीजों की मदद से आप अपने घर के गंदे स्विचबोर्ड्स को नए जैसा चमका सकते हैं. 

1. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा सिर्फ खाने पकाने में ही मददगार नहीं होता है. ये एक बहुत ही अच्छे क्लिनिंग एजेंट की तरह भी काम करता है. ऐसे में बेकिंग सोडा की मदद से आप स्विचबोर्ड्स की सफाई कर सकते हैं. इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर मुलायम कपड़े या पुराने टूथब्रश की मदद से स्विचबोर्ड पर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे जमी हुई गंदगी हटाने में मदद मिलती है और उनकी चमक वापस आ सकती है.

2. सफेद सिरका: सफेद सिरके में एसिडिक गुण होते हैं. ये गुण चिकनाई और दाग को साफ करने में मदद करते हैं. एक कपड़े पर थोड़ा सिरका लगाकर स्विचबोर्ड को पोंछा जा सकता है. 

3. नींबू का रस: नींबू नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. इसके रस का इस्तेमाल हल्के दाग और पीलापन कम करने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इसे सीधे स्विचबोर्ड पर डालने की बजाय कपड़े पर लगाकर इस्तेमाल करना सही रहता है.

Advertisement

4. नमक: नमक को स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. ये जमी हुई गंदगी को छुड़ाने में मदद कर सकता है. कई लोग इसे नींबू या सिरके के साथ मिलाकर सफाई करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं.

5. डिशवॉश लिक्विड: रसोई में मौजूद बर्तन धोने का लिक्विड भी आपकी स्विचबोर्ड चमकाने में मदद कर सकता है. ये तेल और चिकनाई हटाने में मददगार होता है. इसकी कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर कपड़े से स्विचबोर्ड साफ किया जा सकता है.

6. टूथपेस्ट: टूथपेस्ट सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट लगाकर सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करने पर दाग कम हो सकते हैं.

7. चावल का आटा: चावल का आटा एक्स्ट्रा तेल और धूल को सोखने में मदद कर सकता है. इसे सूखे कपड़े के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर तब जब स्विचबोर्ड पर ज्यादा चिकनाई जमी हो.

ध्यान रखने वाली बात

  • जब भी स्विचबोर्ड की सफाई करें तब हमेशा ध्यान रखें कि सारे स्विच बंद हों.
  • स्विचबोर्ड की सफाई के दौरान हमेशा चप्पल पहनना जरूरी है. 
  • सफाई के लिए ज्यादा पानी का इस्तेमाल कभी भी न करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement