scorecardresearch
 

सांप हमेशा जूतों में कुंडली मारकर क्यों बैठते हैं? जानें क्यों उन्हें इतने पसंद आते हैं आपके शूज

सांप जूतों में किसी लगाव की वजह से नहीं, बल्कि सुरक्षा और सही तापमान की तलाश में छिपते हैं. जूतों का अंधेरा कोना उन्हें सुरक्षित बिल जैसा अहसास देता है. इंसानी पसीने की गंध और नमी भी उन्हें आकर्षित करती है, जिससे जूते उनके लिए सबसे आसान और सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं.

Advertisement
X
सांप अक्सर जूते में छिपे मिलते हैं. (Photo: ITG)
सांप अक्सर जूते में छिपे मिलते हैं. (Photo: ITG)

गर्मियां आते ही सांपों का निकलना आम बात है लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो और वीडियो सामने आती रहती हैं जहां पर लोगों के जूते-चप्पल में सांप कुंडली मारकर आराम से बैठा रहता है. उसे देखकर डर तो लगता है कि कहीं हम जूते पहन रहे हों और ऐसा हादसा न हो जाए. लेकिन अक्सर उन फोटो-वीडियो को देखकर मन में सवाल आता होगा कि आखिर सांपों को इंसानी जूतों से इतना लगाव क्यों है दरअसल, यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि ये ऐसा कुछ कॉमन चीजों के कारण होता है इसलिए सांप अक्सर जूते में मिल जाते हैं.

क्यों जूतों को चुनते हैं सांप?

सांप, ठंडे खून वाले जीव होते हैं. इसका मतलब है कि वे अपने शरीर का तापमान खुद कंट्रोल नहीं कर सकते. ऐसे में जूतों के अंदर का अंधेरा और बंद जगह उन्हें एक सुरक्षित और ठंडा माहौल प्रदान करती है. जूते अक्सर लेदर या मोटे कपड़े के बने होते हैं जो बाहर की गर्मी या बहुत ज्यादा ठंड से सांप को बचा लेते हैं. उन्हें लगता है कि यह जगह किसी सुरक्षित बिल की तरह है जहां कोई उन पर हमला नहीं कर पाएगा और वे आराम से वहां रह भी सकते हैं.

गंध और शिकार का कनेक्शन

जूतों में पसीने की गंध और नमी होती है. यह गंध चूहों या छोटे कीड़ों को आकर्षित कर सकती है और आप तो जानते ही होंगे कि सांप चूहों और कीड़ों को ही खाता है. कई बार सांप शिकार का पीछा करते हुए जूते के करीब पहुंचते हैं और वहां की नमी व गर्माहट उन्हें वहीं रुकने पर मजबूर कर देती है. 

Advertisement

सेफ्टी के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सांप कभी भी जानबूझकर इंसान पर हमला नहीं करता. जब कोई बिना देखे जूते में पैर डालता है तो सांप को लगता है कि उस पर हमला हुआ है और वह आत्मरक्षा में काट लेता है. इससे बचने का सबसे सरल तरीका है कि जूतों को हमेशा जमीन से थोड़ा ऊपर रखें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लें. घर के बाहर रखे जूतों के मामले में खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement