गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस सिर्फ हमारे शरीर को ही नहीं, बल्कि घर के कोनों को भी इफेक्ट करती है. इस मौसम में अक्सर बंद हवा, पसीने की गंध वाले कपड़े और नमी के कारण अलमारी के अंदर एक अजीब सी सीलन, घुटन और बदबू आने लगती है.
कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि धोकर रखे गए एकदम साफ और महंगे कपड़ों से भी बदबू आने लगती है, जिससे उन्हें दोबारा पहने बिना धोना पड़ जाता है. मगर अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू चीजों से आप आसानी से इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.
अलमीरा से क्यों आती है बदबू?
वॉर्डरोब में हवा का वेंटिलेशन न होना और कपड़ों के बीच फंसी नमी फंगस को भी दावत देती है, जिससे कपड़ों के खराब होने का डर बना रहता है. अगर आप भी हर बार अलमारी खोलते ही आने वाली इस बदबू से परेशान हैं और अपने पसंदीदा कपड़ों की फ्रेशनेस बरकरार रखना चाहती हैं, तो आपको महंगे मार्केट-बेस्ड वॉर्डरोब फ्रेशनर पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी.
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही असरदार और बजट-फ्रेंडली देसी हैक्स, जो आपकी अलमारी को पूरी गर्मी एकदम फ्रेश, सूखा और खुशबूदार बनाए रखेंगे.
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा नमी और गंदी बदबू दोनों को सोखने का सबसे बेहतरीन तरीका है. एक छोटे कांच के जार या कटोरी में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इसे अलमारी के एक कोने में रख दें. आप चाहें तो इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं. इसे आप हर महीने बदलते रहें, इससे आपकी अलमीरा से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी.
कॉफी पाउडर: कॉफी की महक तेज होती है जो अलमारी की बंद और अजीब सी स्मेल को तुरंत बेअसर कर देती है. बची हुई या फ्रेश कॉफी पाउडर को एक छोटे सूती कपड़े या पोटली में बांधकर हैंगर पर लटका दें या शेल्फ में रख दें.
एसेंशियल ऑयल और कॉटन बॉल्स: अगर आपको अलमारी खोलते ही बेहतरीन खुशबू चाहिए, तो यह सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है. इसके लिए आपको बस रूई के कुछ टुकड़ों पर अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल छिड़कें. इन्हें अलमारी के अलग-अलग कोनों और कपड़ों के बीच में रख दें.
नैफ्थलीन बॉल्स और कपूर: कपूर न सिर्फ पूजा और हवन में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि बदबू भी दूर करता है. इसके अलावा कपूर कीड़ों और फंगस को भी कपड़ों से दूर रखता है. कपूर को एक छोटे कागज या मलमल के कपड़े में लपेटकर कपड़ों के बीच रखें. ध्यान रखें कि नैफ्थलीन बॉल्स को सीधे महंगे या डार्क कपड़ों पर न रखें, बल्कि शेल्फ के कोनों में डालें.
सूखी टी-बैग्स: चायपत्ती में नमी सोखने के प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, इसलिए यह अलमीरा की बदबू दूर करने में मददगार साबित होती है. इसके लिए आप सबसे पहले तो इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को अच्छी तरह सुखा लें. अब इन सूखे टी-बैग्स को अलमारी के कोनों में रख दें. यह अलमारी की सारी उमस और स्मेल को सोख लेंगे.
इन बातों का भी रखें खास ख्याल